Pakur : झारखंड के पाकुड़ के डोमनगड़िया गांव में पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुये भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक बरामद किये हैं। छापेमारी में 7598 जिलेटिन स्टिक, 3737 डेटोनेटर और दर्जनों कार्टून विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है। वहीं मौके से एक संदेही गुनहगार समसुल हसन को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध विस्फोटकों का स्टॉक जमा किया गया है, जिसका इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में किया जा सकता था। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह जखीरा बरामद किया। बरामद विस्फोटकों की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। मामले की जांच जारी है और पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
इसे भी पढ़े: ट्रैफिक जाम ने बचा ली जिंदगी, क्या बोली भूमि… जानें
इसे भी पढ़े: दिल्ली आ रहे एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग… जानें क्यों
इसे भी पढ़े: जिस मौ’त ने सबको निगल लिया, वहां बच गये रमेश… जानें उनकी जुबानी










