spot_img

जिस मौ’त ने सबको निगल लिया, वहां बच गये रमेश… जानें उनकी जुबानी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के भीषण हादसे में 266 लोगों की मौत हुई, लेकिन किस्मत से    40 साल के रमेश विश्वास कुमार बच निकले। 11A सीट पर बैठे रमेश इस हादसे में एकमात्र जीवित यात्री हैं। इस वक्त उनका इलाज अहमदाबाद सिविल अस्पताल में चल रहा है। रमेश ने हादसे की भयावहता बयां करते हुए कहा, “सब कुछ मेरी आंखों के सामने हुआ… एयर होस्टेस और यात्री खत्म हो गये। मुझे लगा अब मैं भी नहीं बचूंगा, लेकिन किसी चमत्कार से मैं बाहर निकल आया।” उन्होंने बताया कि प्लेन टेकऑफ के बाद कुछ सेकंड के लिए ऐसा लगा जैसे वह कहीं फंस गया हो। फिर अचानक तेज रफ्तार में विमान एक हॉस्टल की इमारत से टकरा गया। मैं जिस तरफ बैठा था, वहां दरवाजा टूट गया और थोड़ी जगह बन गई। मैं सीट समेत ही नीचे गिर गया। आग लग चुकी थी, लेकिन मैंने बाहर निकलने की कोशिश की और जान बच गई।”

पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह ने की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्पताल पहुंचकर रमेश से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से भी उनके इलाज की जानकारी ली। गृह मंत्री अमित शाह ने भी गुरुवार को अस्पताल जाकर रमेश से बातचीत की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

266 लोगों की गई जान

AI-171 फ्लाइट में 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी सहित कई विदेशी नागरिक भी शामिल थे। विमान के क्रैश होने के दौरान मेघाणीनगर क्षेत्र में मौजूद 25 लोग भी इसकी चपेट में आ गये।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...

झारखंड में बरसाती मच्छरों का डंक डराने लगा, तीन बच्चों की मौ’त…

Ranchi : झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...

विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया…

Kohramlive : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय...