Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची के भगवान बिरसा जैविक उद्यान में एक नन्हीं शेर शावक के आगमन ने पूरे परिसर को जैसे नई जिंदगी दे दी है। कभी खाली पड़े शेर बाड़े में अब फिर से चार महीने की नन्हीं शावक आ गया है। उद्यान के निदेशक जब्बार सिंह ने बताया कि शेर बाड़ा पहले खाली हो गया था क्योंकि उद्यान में मौजूद एशियाई और हाइब्रिड शेर वृद्धावस्था में दिवंगत हो गये थे। इसके बाद छत्तीसगढ़ के Nandan Van Zoo and Jungle Safari से नर शेर ‘अभय’ और मादा शेरनी ‘सबरी’ को 16 जून 2025 को पशु आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत रांची लाया गया। फिर 12 अगस्त 2025 को दोनों का सफल मिलन कराया गया। बीते 28 नवंबर को शेरनी सबरी ने एक मादा शावक को जन्म दिया। जन्म के करीब 10 दिन बाद शावक की तबीयत बिगड़ गई और स्थिति गंभीर हो गई थी। इसके बाद उसे मां से अलग कर जू के पशु अस्पताल में विशेष देखभाल में रखा गया। वन विभाग के डॉक्टरों और कर्मियों की मेहनत रंग लाई और अब शावक पूरी तरह स्वस्थ है। अब शावक करीब 4 महीने की हो चुकी है और धीरे-धीरे बड़ी हो रही है। फिलहाल उसे मां सबरी के पास बनी नर्सरी में रखा गया है। उसकी लगातार निगरानी और देखभाल की जा रही है। दर्शकों के लिये टीवी स्क्रीन पर CCTV के जरिये शावक को दिखाने की व्यवस्था की गई है। यानी अब जू आने वाले लोग नन्हीं शेरनी की मासूम अदाओं को स्क्रीन पर देख सकेंगे। इस खास मौके पर संजीव कुमार सहित वन विभाग के कई छोटे-बड़े अधिकारी मौजूद रहे।
एशियाई शेरनी ‘सबरी’ की बेटी का दीदार अब CCTV के जरिये…#ranchi #birsamundazoo #jharkhand pic.twitter.com/R96gNIJwcz
— KohramLive (@KohramLive) March 25, 2026
इसे भी पढ़े :छात्राओं को साइकिल-मेधावी छात्रों को लैपटॉप…
इसे भी पढ़े :टैक्स बचाने का आसान तरीका…
इसे भी पढ़े :100 नये एयरपोर्ट के लिये सरकार ने खोला खजाना…
इसे भी पढ़े :सिलिंडर लेकर सड़क पर उतरीं गुस्साई महिलायें, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़े :1 अप्रैल से बदल जायेगा डिजिटल लेनदेन का तरीका… जानें








