spot_img

टैक्स बचाने का आसान तरीका…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारत में सुरक्षित निवेश की बात आती है तो पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स सबसे भरोसेमंद विकल्पों में मानी जाती हैं। इन योजनाओं में सरकार की गारंटी होती है, इसलिए जोखिम बेहद कम होता है। फिलहाल India Post के माध्यम से कई स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स चलाई जा रही हैं, जिनमें रिकरिंग डिपॉजिट (RD), पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), किसान विकास पत्र (KVP) और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) जैसी योजनायें शामिल हैं। हालांकि निवेश करते समय यह जानना जरूरी होता है कि किस योजना में इनकम टैक्स की छूट मिलती है और किसमें नहीं। आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80C के तहत टैक्सपेयर्स को सालाना 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर टैक्स छूट मिल सकती है। लेकिन यह लाभ सिर्फ उन लोगों को मिलता है जो पुरानी टैक्स व्यवस्था (Old Tax Regime) चुनते हैं। पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट (FD) योजना में 1, 2 और 3 साल की अवधि पर कोई टैक्स लाभ नहीं मिलता। लेकिन 5 साल की टाइम डिपॉजिट पर 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ मिलता है। हालांकि इस योजना में मिलने वाला ब्याज हर साल आपकी आय में जुड़ता है और उस पर आपके टैक्स स्लैब के अनुसार टैक्स देना पड़ता है।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)

Public Provident Fund लंबी अवधि की लोकप्रिय बचत योजना है। इसमें 15 साल का लॉक-इन पीरियड होता है और सालाना ₹500 से ₹1.5 लाख तक निवेश किया जा सकता है।

  • ब्याज दर लगभग 7.1% सालाना (चक्रवृद्धि)
  • निवेश पर 80C के तहत टैक्स छूट
  • मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्स-फ्री
  • मैच्योरिटी राशि भी टैक्स मुक्त

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC)

National Savings Certificate में फिलहाल करीब 7.7% ब्याज दर मिलती है और इसका लॉक-इन पीरियड 5 साल होता है।

  • शुरुआती 4 वर्षों का ब्याज पुनर्निवेश (Reinvested) माना जाता है
  • इस पर हर साल 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है
  • पांचवें वर्ष के ब्याज पर टैक्स देना होता है

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)

Sukanya Samriddhi Yojana बेटियों के लिए शुरू की गई बेहद लोकप्रिय बचत योजना है।

  • करीब 8.2% तक ब्याज दर
  • Triple Tax Benefit (EEE) का लाभ
  • 15 साल तक निवेश, लेकिन ब्याज 21 साल तक जुड़ता रहता है
  • मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि पूरी तरह टैक्स-फ्री

सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS)

Senior Citizens Savings Scheme खासतौर पर 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए बनाई गई योजना है।

  • सुरक्षित और नियमित आय देने वाली योजना
  • निवेश पर धारा 80C के तहत टैक्स छूट
  • रिटायर्ड लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...