Ranchi : रांचीवासियों के लिए जरूरी खबर है। आगामी 21 मार्च को ईद और सरहुल के मौके पर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बदली रहेगी। पुलिस ने सुरक्षा और भीड़ को देखते हुये कई रूट बंद और डायवर्ट किये हैं। सुबह 6 बजे से नमाज खत्म होने तक कई प्रमुख सड़कें बंद रहेंगी। हरमू बाईपास रोड (किशोरगंज से रातू रोड) पूरी तरह बंद, मेन रोड में रतन चौक से गुप्ता भंडार तक आवाजाही बंद, ,प्लाजा चौक से लालपुर चौक तक गाड़ियां नहीं चलेंगी, अपर बाजार (शहीद चौक–गांधी चौक) पूरी तरह बंद रहेंगे।
डायवर्जन रूट क्या है?
किशोरगंज से गाड़ियां रांची लेक रोड होकर जायेंगी, डोरंडा से आने वाले वाहन सुजाता चौक–क्लब रोड से डायवर्ट, अल्बर्ट एक्का चौक से डोरंडा जाने वाले वाहन सर्जना चौक–कांटाटोली रूट लें। सरहुल जुलूस के समय (दोपहर बाद) शहर के लगभग सभी प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्ट रहेगा। कांके, रातू, नामकुम, अरगोड़ा, हरमू से जुलूस निकलेंगे। सभी जुलूस सिरमटोली सरना स्थल पहुंचेंगे। सुबह 6 बजे से रात 12:30 बजे तक शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी, रिंग रोड से वाहन चलेंगे।
कहां नहीं जा सकेंगे वाहन
शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, सुजाता चौक, मुण्डा चौक, कचहरी रोड समेत कई इलाकों में आम गाड़ियों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी।
पार्किंग कहां करें?
सैनिक मार्केट
काली मंदिर चौक
फिरायालाल चौक
हरमू ईदगाह के पास गोशाला
रांची पुलिस की अपील है कि जरूरी काम हो तो ही निकलें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्ग अपनायें। क्या बोले ट्रैफिक SP… देखें वीडियो






