Palamu : पलामू से बड़ी खबर है। करीब 124 साल पुराने डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम अब बदलकर मेदिनीनगर किया जायेगा।झारखंड सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। केंद्र सरकार से भी अनापत्ति मिल चुकी है। डालटनगंज स्टेशन धनबाद रेल डिवीजन के अंतर्गत आता है और कमाई के मामले में इस सेक्शन का दूसरा सबसे बड़ा स्टेशन है। गौरतलब है कि स्टेशन का निर्माण 1902 में अंग्रेजों के समय हुआ था। यहां राजधानी और गरीब रथ जैसी अहम ट्रेनें रुकती हैं। फिलहाल कोड DTO है, लेकिन नाम बदलने के बाद नया कोड भी जारी होगा। 2018 में ही डालटनगंज शहर का नाम बदलकर मेदिनीनगर किया गया था। यह नाम चेर वंश के राजा मेदिनीराय के सम्मान में रखा गया है।
डालटनगंज रेलवे स्टेशन का बदल जायेगा नाम… जानें अब क्या
Date:

ट्रैफिक जवानों को नहीं लगेगी गर्मी! ‘कूलिंग जैकेट’ का ट्रायल शुरू…
Ranchi : राजधानी रांची में बढ़ती भीषण गर्मी अब...
ATM में फंसा कार्ड, “मददगार” निकला मास्टरमाइंड, लगा करारा झटका…
Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के मयुरहंड थाना...
चौपारण में ICAR की पहल से बदलेगा खेती का गणित… जानें कैसे
Chouparan(Krishna Paswan) : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के...
बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, मॉक ड्रिल के निर्देश
Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में समाहरणालय स्थित SP कार्यालय...





