Jamshedpur : खाने-पीने के क्रम में दोस्त को जीने-खाने के लिये काम करने के लिये प्रेरित करने वाले तुरतन कंडुलना की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई। लगभग 50 साल के तुरतन कंडुलना का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने प्रतीक हंस को जीवन संवारने की खातिर सलाह दे डाली। वहीं, किसी और बात पर भी प्रतीक हंस बिदक गया। बात इतनी बिगड़ गई कि प्रतीक हंस ने घर के पास ही रखे बड़े बोल्डर से कूच-कूच कर तुरतन कंडुलना को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस का कहना है कि प्रतीक हंस खूंटी का रहनेवाला है। गुजरे दो साल से वह जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह सुपर बॉयस क्लब मैदान के पास एक भाड़े के मकान में छुप कर रह रहा था। पुलिस को शक है कि प्रतीक हंस का पुराना रिकॉर्ड बहुत बढ़िया नहीं रहा होगा, जिसके चलते वो छुप कर रह रहा था। यह वारदात बीती रात प्रतीक हंस के घर में हुई। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये फरार हो गये प्रतीक हंस को अरेस्ट कर लिया।
इसे भी पढ़ें :नहीं रहें पूर्व CM…
इसे भी पढ़ें :IED ब्ला’स्ट, जवान एयरलिफ्ट
इसे भी पढ़ें :“अलविदा कुश्ती” : फोगाट
इसे भी पढ़ें :हेमंत कैबिनेट का बड़ा फैसला : कृषि ऋण माफी की सीमा दो लाख
इसे भी पढ़ें :‼️होटल-बार बेच-बाच छोड़ दूंगा झारखंड‼️ पुलिस कार्यशैली से दुखी युवा व्यवसायी क्या बोल गये… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :अस्पताल के फ्रीजर में मिला बीयर और बोतल
इसे भी पढ़ें :बंकर में छुपा रखा था पूरा जुगाड़, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें :हर आंगन में एक पेड़ जरूर लगाये, ताकि हरियाली छाई रहे : CM
इसे भी पढ़ें :फिल्म प्रोड्यूसर सलीम खान और उनका बेटा हिंसा के शिकार
इसे भी पढ़ें :एक सरकारी मुलाजिम निकला कातिल, उगले राज…
इसे भी पढ़ें :500 रुपये में मिलेगा सिलेंडर…
इसे भी पढ़ें :कल रात तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद…





