Ranchi : चंद गिने चुने सिरफिरों ने अमन चैन पसंद लोगों का जीना हराम कर रखा है। ऐसा कोई दिन नहीं, जब नशेड़ियों जुआरियों का जुटान न होता हो। गुंडागर्दी खुलकर। जिसे चाहा उसे मारा, जिसे चाहा उसे गालियां दी। आती-जाती मां-बहनों पर फब्तियां कसना और छेड़छाड़ करना मामूली बात। बीती रात मामूली सी एक बात पर व्यवसायी कामेश्वर प्रसाद, उनके बेटे कुमार गौरव और ऋषभ को छुरा मारकर जख्मी कर दिया गया। तीनों बाप-बेटे रिम्स में। इनका कसूर सिर्फ इतना था कि गाड़ी पार्किंग करने को लेकर एतराज जताये थे। यह सबकुछ होता है कोतवाली थाना क्षेत्र के गौशाला चौक के आसपास। जितने भी मार्केंटिंग कॉम्प्लेक्स और बड़े-बड़े दुकान है, उसके बाहर रोज जुटान होता है सिरफिरों का। इनमें से कुछ ड्रग्स के कारोबार से जुड़े लोग भी रहते हैं। हाल में ही मर्डर केस में जेल से छूटा एक बदमाश खुलेआम दावा करता है कि पुलिस उनका कुछ भी नहीं बिगाड़ पायेगी।
इसे भी पढ़ें : AJSU रांची महानगर अध्यक्ष पर सरेशाम हमला, रिम्स में भर्ती… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : महिला थानेदार रूपा तिर्की की ह’त्या या खुद’कुशी, CBI खोलेगी राज
इसे भी पढ़ें : Breaking : CBI करेगी रूपा तिर्की मौत मामले की जांच
इसे भी पढ़ें : बीवी के पीछे पड़े युवक को लगा दिया ठिकाना, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : …सड़क पर उतर आये सैकड़ों लोग…(वीडियो)
इसे भी पढ़ें : ऑक्सफोर्ड स्कूल में बवाल, डरे-सहमे गार्जियन पहुंचे थाना… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :JTET पास अभ्यर्थियों का शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन, कहा ये
इसे भी पढ़ें :मालिक को बोलो जल्दी पैसा पहुंचाये, नहीं तो…












