नई दिल्ली : कोरोना का कोहराम देश में जारी है। मौत के बढ़ते आंकड़े को देखकर लोगों में दहशत है। आम लोग मौत का आंकड़ा पढ़कर परेशान हैं तो सोचिए जो रोज कोरोना मरीजों का इलाज कर रहा है और उसके सामने हर रोज दम तोड़ते मरीज को देखकर उसपर क्या बीत रही होगी। कोरोना के बढ़ते कहर से डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी मानसिक रूप से परेशान हैं।
Read More : पुलिस के हाथ आते-आते बच निकला PLFI का एरिया कमांडर हरिसिंह, कारबाइन के साथ 6 धराये
इस बीच दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ड्यूटी कर रहे एक 35 वर्षीय डॉक्टर विवेक राय के आत्महत्या का मामला सामने आया है। डॉक्टर विकेक राय, मैक्स अस्पताल में DNB फर्स्ट ईयर के रेजीडेंट डॉक्टर थे और पिछले एक महीने से कोविड मरीजों की ड्यूटी में ICU में तैनात थे। बताया जा रहा है कि वो करीब रोज 7 से 8 कोरोना मरीजों का CPR और ACLS कर रहे थे। जिसमें से ज्यादातर की मौत हो रही थी। जिससे वे काफी परेशान थे। बताया जा रहा है कि इन्ही कारणों से उन्होंने खुदकुशी की है। पुलिस के अनुसार डॉक्टर ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उन्होंने आत्महत्या का कारण निजी बताया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Read More : क्रिकेटर अश्विन के परिवार के 10 सदस्य कोरोना पॉजिटिव, पत्नी ने बताया- किन हालात से गुजर रहा परिवार
वह दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में किराए के मकान में रहते थे। डॉक्टर राय उत्तरप्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले थे। अभी हाल में ही उनकी शादी हुई थी। उनकी पत्नी दो महीने की गर्भवती भी है।
Read More : BREAKING : दिल्ली में एक हफ्ते और बढ़ा लॉकडाउन, जानिए किन चीजों पर लगी पाबंदी






