क्रिकेटर अश्विन के परिवार के 10 सदस्‍य कोरोना पॉजिटिव, पत्‍नी ने बताया- किन हालात से गुजर रहा परिवार

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली : भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के परिवार के 10 सदस्‍य कोरोना पॉजिटिव हैं। अश्विन की पत्‍नी प्रीति नारायणन ने ट्वीट कर बताया कि परिवार के 10 सदस्य पिछले सप्ताह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसमें परिवार के छह बड़े और चार बच्चे शामिल हैं।

Read More : सीवान के पूर्व सांसद #BahubaliShahabuddin को भी निगल गया #Corona, तिहाड़ जेल के डीजी ने की पुष्टि

परिवार के सदस्‍यों के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण आर अश्विन बीच में ही आईपीएल छोड़कर अपने परिवार की मदद के लिए वापस आ गये थे। अश्विन दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से इस बार खेल रहे हैं। उनकी पत्‍नी प्रीति ने सिलसिलेवार ट्वीट में बताया कि उनका परिवार किन हालात से गुजरा है।

प्रीति ने अपने ट्वीट में लिखा है- ‘एक ही सप्ताह में परिवार के छह बड़े और चार बच्चे पॉजिटिव हो गए। अलग-अलग अस्पतालों में सभी भर्ती थे। पूरे सप्ताह यह बुरा सपना जारी रहा। तीन में से एक अभिभावक घर लौट आए हैं।’

Read More :  दिल्ली #AIIMS से #LaluYadav डिस्चार्ज, जाने नया ठिकाना

उन्होंने कहा, ‘टीका लगवा लीजिए। अपनी और अपने परिवार की इस महामारी से सुरक्षा कीजिए।’

प्रीति ने कहा- ‘मानसिक रूप से स्वस्थ होने की बजाय शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आसान है। पांचवें से आठवां दिन सबसे खराब समय था। हर कोई मदद की पेशकश कर रहा था, लेकिन कोई आपके पास नहीं था। यह बीमारी आपको बिल्कुल अकेला कर देती है।’

Read More :  एक और अस्‍पताल में आग बनी जानलेवा, 14 मरीज समेत 16 की मौत

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आधी रात बेटी के कमरे में घुसा पिता, फिर जो हुआ… जानें

Palamu : पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से रिश्तों...

‘छोटे सरकार’ की गिरफ्तारी पर लगी रोक…

 Patna : मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे...

मिथिलांचल के लिए बड़ी खुशखबरी, अब CBSE में पढ़ाई जायेगी मैथिली…

Patna : मिथिलांचल और मैथिली भाषियों के लिए एक...