spot_img
spot_img
spot_img

घर में घुस गया घातक कोबरा, फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Pakur : पाकुड़ के महेशपुर प्रखंड के ग्वालपाड़ा गांव में एक मकान में जहरीला मोनोकल्ड कोबरा घुसने से हड़कंप मच गया। मिठू यादव के घर में घुसे दो फीट लंबे इस सांप को देखकर परिजन घबरा गये और शोर मचाते हुये बाहर निकल आये। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। वनकर्मी मो. असराफुल शेख ने बताया कि यह करीब डेढ़ साल का मोनोकल्ड कोबरा है, जो बेहद विषैला होता है और काटने के अलावा फूंक कर भी जहर छोड़ सकता है। हालांकि इसकी फूंक से मौत का खतरा नहीं होता, लेकिन इसके काटने पर समय पर इलाज न मिलने पर जान जा सकती है।

असराफुल ने लोगों को वन्यजीवों से छेड़छाड़ न करने और सांप दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना देने की सलाह दी। पकड़े गये कोबरा को जिला वन कार्यालय ले जाया गया। मोनोकल्ड कोबरा दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया में पाया जाने वाला घातक प्रजाति का सांप है, जिसका जहर लकवा और श्वसन विफलता का कारण बन सकता है।

इसे भी पढ़े : झारखंड में तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट

इसे भी पढ़े : आजम खान की रिहाई, 100 गाड़ियों का काफिला पहुंचा

इसे भी पढ़े : शारदीय नवरात्रि 2025 : नौ दिन व्रत रखने वालों के लिये खास फलाहार लिस्ट

इसे भी पढ़े : हर टूटे दिल में हिम्मत जगाती है नवरात्र…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...