आजम खान की रिहाई, 100 गाड़ियों का काफिला पहुंचा

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान मंगलवार दोपहर सीतापुर जेल से रिहा हो गये। बीयर बार कब्जा मामले में हाईकोर्ट से मिली जमानत के बाद यह उनका आखिरी मामला था, जिससे रिहाई का रास्ता खुला। पुलिस ने बीच में शत्रु संपत्ति मामले में नई धारायें जोड़ दी थीं, लेकिन 20 सितंबर को रामपुर कोर्ट ने इन्हें खारिज कर दिया।

आजम की रिहाई सुबह 9 बजे तय थी, लेकिन एक केस में 6 हजार रुपये का जुर्माना जमा न होने के कारण देरी हुई। कोर्ट खुलने के बाद राशि जमा होने पर दोपहर 12:30 बजे वे बाहर आये। काले चश्मे, काली सदरी और सफेद कुर्ते में कार से बाहर निकलते हुये उन्होंने समर्थकों को हाथ हिलाकर अभिवादन किया। जेल गेट पर उनके स्वागत के लिए करीब 400 कार्यकर्ता और मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा मौजूद थीं। रामपुर वापसी के लिए 100 गाड़ियों का काफिला तैयार था। इस दौरान नो पार्किंग में खड़ी 73 गाड़ियों का चालान पुलिस ने काटा। आजम पर अब भी कई केस दर्ज हैं, जिनकी सुनवाई आगे जारी रहेगी।

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...