spot_img
spot_img
spot_img

हर टूटे दिल में हिम्मत जगाती है नवरात्र…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : शरद की ठंडी हवाओं में जब आसमान नीला चादर ओढ़ लेता है और हर गली-हर चौपाल मां की आरती गूंज उठती है, तब लगता है जैसे धरती पर स्वर्ग उतर आया हो। ढोल-नगाड़ों की गूंज, हाथों में चुनरी, और हर दिल में विश्वास, यही है नवरात्रि का जादू। नौ रातें सिर्फ उपवास की नहीं, बल्कि आस्था की यात्रा हैं, अंधकार से प्रकाश की, निराशा से आशा की। गांव की कच्ची गलियों से लेकर महानगर की चमकती सड़कों तक, हर जगह मां दुर्गा की महिमा बिखरने की पूरी तैयारी जोर-शोर से है। कहीं कन्याओं को बुलाकर आरती उतारी जायेगी, तो कहीं गरबा और डांडिया की ताल पर जीवन की थकान मिटेगी। पर असली ताकत उन नौ दिनों की साधना में है, जब हर इंसान अपने भीतर छुपे डर और नकारात्मकता से लड़ता है। मां का हर रूप शैलपुत्री से सिद्धिदात्री तक, हमें यह याद दिलाता है कि चाहे संकट कितना भी गहरा हो, सच्ची निष्ठा और साहस से उसे हराया जा सकता है।

नवरात्रि सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि विश्वास की चिंगारी है, जो हर टूटे दिल में हिम्मत जगाती है। यह वो समय है जब मां से प्रार्थना होती है “हे मां, हमारे जीवन की रातों को अपने प्रकाश से भर दो, हमारे दुखों को अपनी करुणा से हर लो और हमें सच्चाई के रास्ते पर चलने की शक्ति दो।” जैसे ही नौ दिनों का ये पर्व विजयादशमी में ढलता है, तो लगता है मानो मां दुर्गा हर भक्त के जीवन में विजय का दीप जलाकर विदा हो रही हों। नवरात्रि का आज दूसरा दिन है, यह नवरात्रि आपकी जिंदगी में भी नई ऊर्जा, शक्ति और उम्मीद का दीपक जलाये।

इसे भी पढ़े :किडनी के लिये डेंजर हैं ये 5 फूड्स… जानें कैसे

इसे भी पढ़े :विदुर नीति का संदेश : इन 6 तरह के लोगों से रहें सावधान… जानें

इसे भी पढ़े :तुलसी और मनी प्लांट को एक साथ लगाना शुभ या अशुभ… जानें

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...