कोहराम लाइव डेस्क : दुनिया में सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से जगह-जगह की अपनी खासियत होती है। इसके साथ ही जगह-जगह की कुछ बुराइयों घिनौनी होती हैं। ये बुराइयां अन्य जगहों के लोगों को हैरान करती हैं और घृणा भी पैदा करती हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं अफ्रीकी देश इथियोपिया के टिग्रे इलाके की। यहां महिलाओं के साथ गजब के अत्याचार करने के मामले सामने आए हैं। उनके साथ गैंगरेप हुआ। इतना ही नहीं परिवार के परुषों को उस परिवार की महिलाओं का रेप करने के लिए मजबूर किया गया।

इसे भी पढ़ें : इनोवा के अंदर ही बना रखी थी तिजोरी, सोना-चांदी और कैश ढूंढ़ते रह गये अपराधी
संयुक्त राष्ट्र ने दी है चेतावनी
इस स्थिति को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि इथियोपिया के टिग्रे में 500 से अधिक रेप के मामले दर्ज किए गए हैं। 5 मेडिकल सेंटर्स से रेप के 500 से ज्यादा मामलों की सूचना मिली है। संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि वास्तविक मामलों की संख्या कहीं ज्यादा भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : दिशा पाटनी का सिजलिंग अवतार, देखें…
सैनिकों ने महिलाओं का किया रेप
महिलाओं का कहना है कि सैनिकों द्वारा उनका रेप किया गया है। परिवार के सदस्यों के सामने रेप किया गया और हिंसा की धमकी देते हुए अपने ही परिवार के सदस्यों से रेप कराने के लिए मजबूर किया गया। इथियोपिया के अमेरिकी राजदूत, ताए एत्सेस्सेलसी एमडे ने कहा कि सरकार ने यौन हिंसा के आरोपों को बहुत गंभीरता से लिया है और इसको लेकर जांच शुरू कर दी गई है।















