spot_img
spot_img

पलामू के नौडीहा में 21 करोड़ रुपये से बनेगा बाइपास…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : झारखंड सरकार ने नौडीहा बाजार से बारा तक नई बाइपास सड़क निर्माण योजना को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। करीब 21 करोड़ 3 लाख 43 हजार 700 रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क यातायात व्यवस्था को नई दिशा देगी, वहीं, पूरे इलाके के विकास की रफ्तार भी बढ़ायेगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की अनुशंसा झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की थी, जिसके बाद सरकार ने इसे मंजूरी प्रदान की है। नई बाइपास सड़क बनने के बाद बड़े और कमर्शियल वाहन बाजार क्षेत्र में प्रवेश किये बिना सीधे अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

दो चरणों में पूरा होगा निर्माण कार्य

सरकार ने इस परियोजना को दो वित्तीय वर्षों में पूरा करने की योजना बनाई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूरा किया जायेगा, जिस पर करीब 12.62 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वित्तीय वर्ष 2027-28 में शेष 40 प्रतिशत कार्य पूरा किया जायेगा, जिसके लिए 8.41 करोड़ रुपये निर्धारित किये गये हैं। निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा होने पर क्षेत्र के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। यह मार्ग नौडीहा बाजार थाना मोड़, तुर्काडीह, धोबनी, हरिना और बारा होते हुये बिहार से जुड़े प्रमुख मार्गों तक आसान पहुंच उपलब्ध करायेगा। इससे दोनों राज्यों के बीच व्यापार, माल परिवहन और यात्रियों की आवाजाही पहले की तुलना में अधिक तेज और सुविधाजनक होगी।

इसे भी पढ़ें : फ्लाइट में बिगड़ी तबीयत, दिग्गज कोच का निधन…

इसे भी पढ़ें : एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

इसे भी पढ़ें : बड़ा फैसला, पेट्रोल पंप से इन्हें नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल… जानें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में यहां भारी बारिश, जानें अपने जिले का हाल…

इसे भी पढ़ें : TMC नेता जहांगीर खान की पुलिस ने निकाली सारी हेकड़ी, ऐसे घुमाया रोड पर…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

15 जून से इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य…

Kohramlive : आसमान में ग्रहों की चाल बदलने वाली...

ग्रेजुएट युवाओं के लिये SBI, BoB और सेंट्रल बैंक में निकली बंपर वैकेंसी…

Kohramlive : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख...

अफसर बनने का बेहतरीन मौका, सैलरी डेढ़ लाख तक…

Kohramlive : सेंट्रल नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों...

संडे स्पेशलः जन्म से मृत्यु तकः डर की डोर से बंधी जिंदगी…

Kohramlive : सुबह की पहली किरण के साथ जब...

अकेलेपन की दवा बनी AI गुड़िया, बुजुर्गों की जिंदगी में घोल रही अपनापन…

Kohramlive : बढ़ती उम्र के साथ सबसे बड़ी चुनौती...