spot_img

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में तीन पुलिसवालों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में वाहन चालक के भी जान गंवाने की सूचना है। घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

एक साथ बुझ गये तीन थानों के मुखिया

हादसे में जान गंवाने वाले अधिकारियों में उदाकिशुनगंज अनुमंडल के रतवारा थाना अध्यक्ष साजन कुमार, अरार थाना अध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र और मधेपुरा अनुमंडल के बेलारी थाना अध्यक्ष नीरज कुमार शामिल हैं। तीनों अधिकारी पटना में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सरकारी वाहन से मधेपुरा लौट रहे थे।

बेगूसराय के साहेबपुर कमाल में हुआ दर्दनाक हादसा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में उनका वाहन एक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में सवार अधिकारियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना

घटना की खबर मिलते ही मधेपुरा पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गई। साथी पुलिस अधिकारियों और जवानों ने तीनों थानाध्यक्षों के असामयिक निधन पर गहरा दुख जताया है। वहीं, जिले के सीनियर अफसर तत्काल बेगूसराय के लिए रवाना हो गये हैं और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाये हुये हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें : किचन को मिनटों में यू करें चकाचक…

इसे भी पढ़ें : सुबह उठते ही भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वर्ना…

इसे भी पढ़ें : पलामू के नौडीहा में 21 करोड़ रुपये से बनेगा बाइपास…

इसे भी पढ़ें : फ्लाइट में बिगड़ी तबीयत, दिग्गज कोच का निधन…

इसे भी पढ़ें : बड़ा फैसला, पेट्रोल पंप से इन्हें नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किचन को मिनटों में यू करें चकाचक…

Kohramlive : किचन चाहे कितना भी सुंदर क्यों न...

सुबह उठते ही भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वर्ना…

Kohramlive : कहते हैं कि सुबह की शुरुआत जैसी...

पलामू के नौडीहा में 21 करोड़ रुपये से बनेगा बाइपास…

Palamu : झारखंड सरकार ने नौडीहा बाजार से बारा तक...

फ्लाइट में बिगड़ी तबीयत, दिग्गज कोच का निधन…

Kohramlive : भारतीय निशानेबाजी जगत के लिए शुक्रवार का...