Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के उरीमारी इलाके में पुलिस ने वक्त रहते बड़ी कार्रवाई कर TSPC उग्रवादियों की खतरनाक साजिश को नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने संदिग्ध बोलेरो का पीछा किया। पुलिस को देखते ही वाहन भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे रोक लिया गया। हल्की झड़प के बीच पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनका संबंध प्रतिबंधित TSPC संगठन से बताया जा रहा है। ये सभी लातेहार और रांची के रहने वाले हैं और इलाके में बड़ी वारदात की तैयारी में थे। छापेमारी में पुलिस ने 2 इंसास राइफल, कई दर्जन गोलियां, एक देसी पिस्टल, बोलेरो वाहन और 7 मोबाइल फोन बरामद किये हैं। मोबाइल के जरिये नेटवर्क खंगालने की भी तैयारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस ऑपरेशन ने एक बड़ी घटना को होने से पहले ही रोक दिया। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और जांच तेज कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें : बड़कागांव में बालू माफिया बेलगाम, हर रात… देखें वीडियो






