बोकारो : बोकारो के सेक्टर 5 स्थित पुस्तकालय मैदान में सौ बेड के अस्थायी अस्पताल का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया। यह अस्पताल आधुनिक संसाधनों से लैश होगा। बता दें कि यह अस्पताल जिला प्रशासन के सहयोग से वेदान्ता इलेक्ट्रोस्टील द्वारा कराया जा रहा है। इस अस्पताल में केवल कोविड-19 के ही मरीज भर्ती लिये जाएंगे।
जिला प्रशासन ने विशेष परिस्थिति में इस मैदान को हैंडओवर लेकर वेदान्ता को दिया है। अस्पताल निर्माण में बीएसएल एवं जिला प्रशासन वेदान्ता को सहयोग कर रहा है।
बता दें कि फिलहाल यहां सब्जी मंडी लगवाए जा रहे हैं। सब्जियों व्यवसायियों को सर्कस मैदान में जगह उपलब्ध कराया गया है। कोविड के मरीजों की संख्या जिस प्रकार बढ़ रही है, उसे लेकर जिला प्रशासन काफी सतर्क है। प्रशासन लगातार इस निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण कर रहा है। कार्य को तेजी से कराने के लिए वेदान्ता ने अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। इस अस्पताल के बन जाने से कोविड मरीजों को काफी सहूलियत होगी।
इसे भी पढ़ें :मीडियाकर्मियों के लिए जरूरी नहीं E-Pass, संस्थान का वैलिड ID-Card होना अनिवार्य
इसे भी पढ़ें :गांजा, 3 लाख कैश और लोडेड पिस्तौल के साथ 5 धराए, पुलिस ने इस तरीके से सभी को दबोचा








