spot_img

गांजा, 3 लाख कैश और लोडेड पिस्‍तौल के साथ 5 धराए, पुलिस ने इस तरीके से सभी को दबोचा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गिरिडीह : बेंगाबाद पुलिस ने गांजा और अवैध हथियार के साथ साथ अपराधियों को धर दबोचा। अपराधियों के पास से तीन लाख नगद, एक चार पहिया वाहन और दो बाइक भी जब्‍त की है। पुलिस ने सभी अपराधियों को एक चेन सिस्‍टम के माध्‍यम से पकड़ा।

Read More : जेल में गैंगवार, बाहुबली मुख्‍तार के करीबी समेत दो को भूना


थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार की शाम बेंगाबाद के छोटकी खरगडीहा के समीप नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को देखकर एक बाइक सवार भागने लगा। पुलिस जवानों ने बाइक सवार का पीछा कर उसे पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस ने गांजा बरामद किया। पूछताछ में आरोपी शशि ने पुलिस को बताया कि उसने गांजा बेंगाबाद के रंजीत साव से खरीदा है। शशि की निशानदेही पर पुलिस ने रंजीत साव के दो घरों पर छापा मारा। जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने जब रंजीत से पूछताछ की तो उसने बेंगाबाद के हड़वाडीह गांव निवासी राजेश रजक का नाम बताया। उसने पुलिस को बताया कि राजेश ही उसे गांजा की आपूर्ति करता है। जिसके बाद पुलिस ने राजेश के घर पर छापेमारी की। मगर इस दौरान राजेश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। मगर उसके घर से पुलिस ने 3 लाख कैश और एक चार पहिया वाहन समेत दो गाडि़यों को जब्‍त किया।


Read More : कई नये राज खोल गए थानेदार रूपा की मां, पापा और चाचा, देखें, सुनें और समझें…

पूछताछ में रंजीत और शशि ने धनबाद में रहने वाले अपने तीन साथियों के नाम बताए। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने धनबाद के सिंदरी में छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान एक आरोपी पंकज ठाकुर के घर से  पुलिस ने एक लोडेड देसी पिस्तौल जब्‍त किया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इस धंधे से जुड़े और लोगों की तलाश कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...