GIRIDIH : झारखंड में गिरिडीह जिले के गावां में चाल धंसने से मां-बेटी की जान चली गई। मृतकों की पहचान भतगढ़वा के लखन यादव की 40 साल की पत्नी सविता देवी व 10 साल की बेटी चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अचानक चाल में समा गईं मां-बेटी
परिजनों के अनुसार, लागातार हो रही बारिश से लखन यादव के घर में पानी जमा हो जा रहा था। इसे रोकने के लिए मां-बेटी घर के पास से ही मिट्टी लाने गई थीं। मिट्टी अभी कोड़ी ही थी कि अचानक चाल धंस गया और वे उसमें दोनों समा गईं। देर होने के बाद उनकी तालाश में जब परिजन वहां पहुंचे, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
Read More : ना दे सके गवाही… लगा दिया ठिकाने… देखें वीडियो
Read More : बात-बात पर गरमा जाते हैं थानेदार बाबू, देखें वीडियो
Read More : दगाबाज प्रेमी ने दोस्तों से लूटवा दी आबरू… देखें वीडियो
Read More : 15 साल बाद हिमाचल से रांची लाई गई बिनीता जब मां से मिली… देखें क्या हुआ
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला रोने वाला पति
इसे भी पढ़ें : Chatra : चतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे…






