spot_img

“पहरेदारों” की पनाह में आया 10 लाख का इनामी खूंखार माओवादी प्रमाणिक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : 10 लाख का इनामी खूंखार माओवादी महाराज प्रमाणिक के उम्‍दा किस्‍म के अत्‍याधुनिक हथियारों की खोज में झारखंड और सीआरपीएफ की टीम जुट गई है। पुलिस के पास खबर यह है कि महाराज के पास एके-47 से लेकर कई कारगर और घातक हथियार है। खबर यह भी उछली है कि वह झारखंड पुलिस के संपर्क में है। बहुत जल्‍द आधिकारिक तौर पर इसके सरेंडर करने की खबर चौंका सकती है। कुख्‍यात माओवादी कुंदन पाहन के सरेंडर करने के बाद संगठन की कमान महाराज प्रमाणिक को सौंपी गई। उसे बड़ा ओहदा मिला। देखते ही देखते वह जोनल कमांडर बन गया। उसके दस्‍ते में 9 लड़ाकू माओवादी थे। इसमें से कुछ आंध्रप्रदेश से ट्रेनिंग लेकर झारखंड लौटा है। खूंखार माओवादी प्रमाणिक को लेकर मीडिया में यह बातें सामने आई है कि वह पुलिस का मुखबिर बन गया है। इसके कारण संगठन को काफी नुकसान हुआ। कई माओवादी मारे गये, कई पकड़े गये और कई लापता हो गये। इल्‍जाम है कि बीते 14 अगस्‍त को प्रमाणिक संगठन के 40 लाख रुपये, एके-47, नाइन एमएम पिस्‍टल और सैंकड़ों जिंदा गोलियां लेकर फरार हो गया। प्रमाणिक को गद्दार करार देते हुये उसे सजा-ए-मौत का फरमान संगठन की ओर से जारी किया गया है। फरमान सुनते ही प्रमाणिक भागा-भागा एक बड़े पुलिस अधिकारी से मिला। सही दिशा-दशा राह दिखाये जाने के बाद उसने सरेंडर करने का मन बना लिया है। खबर है कि राजधानी रांची में ही एक कैंप में “पहरेदारों” के बीच में वह है।

इसे भी पढ़ें : जालिम पति ऐसी जगह मारता… बता नहीं सकती ।। पुलिस आंटी ने डंडे से मारा : मासूम दीप

इसे भी पढ़ें : ससुर, देवर, ननद और बच्चों तक को पिला डाली जहरीली चाय… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : जल्द खुलेगा राज, क्या है सच… जांच शुरू… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘लॉकअप’ में क्यों आईं सुनीता आहूजा? ये बता गई…

Kohramlive : सुनीता आहूजा इन दिनों लॉकअप: सच या सजा...

रांची में एक साथ सगे भाइयों की मौ’त, मचा कोहराम…

Ranchi : रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के चन्द्राटोली...

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...