प्याज और चावल का हेयर टॉनिक झड़ते बालों के लिए फायदेमंद

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पुरुष हो या महिला हर कोई झड़ते बालों की समस्या से परेशान है. कई तरह के उपाय भी अपनाते हैं लेकिन फिर भी बालों का टूटना बंद नहीं होता. ऐसे में आज हम आपको एक होममेड टॉनिक के बारे में बताने जा रहे हैं. जिससे आपका हेयर फॉल कम हो सकता है. हम बात कर रहे हैं प्याज और चावल के रस से बने हेयर टॉनिक की. आइए जानते हैं इस टॉनिक को बनाने के तरीके के बारे में

हेयर टॉनिक बनाने का तरीका चावल को धोकर साफ कर लें साथ ही प्याज को छीलकर काट लें. इसके बाद एक पैन में प्याज और चावल डाल कर एक गिलास पानी मिला लें. इसके बाद इस पैन को धीमी आंच पर गर्म करें. 4 से 5 मिनट तक धीमी आंच पर इसे पकने दें. जब पानी पक जाए तो पानी को छानकर किसी बर्तन में रख लें. पानी ठंडा होने के बाद इसे एक बोतल में रख लें. शैंपू करने से पहले बालों की जड़ो में इस टॉनिक का इस्तेमाल करें.

इस तरह करें इस्तेमालइस टॉनिक को हेयर वॉश करने से आधे घंटे पहले लगाना है. इसे लगाने के बाद बालों को किसी भी माइल्ड शैंपू से धो लें.बालों के लिए प्याज के रस का फायदाबालों पर प्याज का रस लगाने से हेयर फॉल कम होता है साथ ही नए बाल भी आते हैं. प्याज का रस लगाने से बालों में शाइनिंग भी आती है और बाल सॉफ्ट और चमकदार हो जाते हैं.

चावल का पानी के फायदेबालों पर चावल का पानी लगाने से डैमेज हेयर की समस्या से बचा जा सकता है. चावल के पानी में अमीनो एसिड होता है. जो जड़ों को मजबूत करता है और बालों को घना करता है. इससे बाल शाइनी भी होते हैं.

इसे भी पढ़ें :दिल के लिए बेहतर टॉनिक है पान के पत्‍ते, और भी हैं कई फायदे

इसे भी पढ़ें : खतरनाक है कोरोना का नया डेल्टा वेरिएंट, इंडियन वैक्‍सीन कारगर

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हर छोटी बात पर जरूरत से ज्यादा सोचना घातक… जानें

Kohramlive : आज की तेज रफ्तार जिंदगी में तनाव...

शरीर में चुपचाप बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल, ये आदतें बन सकती हैं वजह…

Kohramlive : आजकल हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से...

दांतों की चमक के लिये अपनायें ये आसान टिप्स…

Kohramlive : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग...

प्रेमानंद महाराज की बिगड़ी तबीयत…

Kohramlive : प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब...

Giridih : गोलगप्पा खाने से मौ’त…

गिरिडीह(Giridih) में चाट-गोलगप्पा खाने के बाद बीमार पड़ने वालों की संख्या 49 पहुंच गई है, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। मामले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाराटांड़ निवासी गोलगप्पा विक्रेता ओभीलाल यादव पुलिस