spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दिल के लिए बेहतर टॉनिक है पान के पत्‍ते, और भी हैं कई फायदे

Date:

spot_img
spot_img

kohramlive desk : बहुत से लोग शौक से पान खाते हैं। यह लाइफ स्‍टाइल का एक सिंबल भी माना जाता है। हमें यह भी जानाना चाहिए कि हमारे आयुर्वेद, चरक संहिता, सुश्रुत संहिता आदि में पान के पत्ते को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद बताया गया है। आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. अबरार मुल्तानी के अनुसार, यह हृदय के लिए बेहतरीन टॉनिक का भी काम करता है। इसमें एंटी-डायबिटिक, एंटी-इंफ्लामेटरी, एंटी-इंफेक्टिव, एंटी-सेप्टिक और दुर्गंध दूर करने वाले गुण होते हैं। इसके साथ इसमें सौंफ, सुपारी, इलायची, लौंग व गुलकंद मिलाने से यौन स्वास्थ्य को मजबूती भी मिलती है।

Read More :वैज्ञानिकों ने खोजा कोरोना जांच का नया तरीका, गरारा से तीन घंटे में पता चलेगा रिपोर्ट

पुरुषों के लिए ज्यादा गुणकारी

विशेषज्ञ बताते है कि 1 पान खाने से पुरुषों की सेक्शुअल लाइफ को चमत्कारिक फायदे प्राप्त होते हैं। यह लौंग, सौंफ या इलायची के किसी भी नुस्खे से बहुत ज्यादा असरदार होता है। इसमें आपको इन चीजों के साथ गुलकंद और सुपारी भी मिलती हैं। पान के साथ यह सभी चीजें शादीशुदा पुरुषों के यौन स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा प्रभावशाली हो जाती हैं। इससे पुरुषों में कामेच्छा में कमी (लिबिडो), नपुंसकता, टेस्टोस्टेरोन में कमी, जननांगों में रक्त प्रवाह आदि सुधर जाता है।

Read More :खतरनाक है कोरोना का नया डेल्टा वेरिएंट, इंडियन वैक्‍सीन कारगर

कब्ज से राहत दिलाने में सक्षम

आयुर्वेद में कब्ज के इलाज के लिए पान को काफी असरदार बताया गया है। यह शरीर में पीएच लेवल को सामान्य बनाता है और पेट की परेशानी से राहत प्रदान करता है। इसके लिए आप पान के पत्ते के टुकड़े करके एक गिलास पानी में डालकर रातभर रख दें। यह पानी अगली सुबह खाली पेट पी लें। अगर किसी चीज से कटने, खुजली व जलन के कारण आपको समस्या हो रही है, तो आप पान के पत्ते का उपयोग कर सकते हैं। इसके एनलजेसिक गुण तुरंत राहत प्रदान करते हैं। इसके लिए पान के पत्ते का पेस्ट बनाएं और प्रभावित जगह पर लगाएं। यह त्वचा के अंदर जाकर दर्द व जलन से राहत दिलाता है।

Read More :Couvade syndrome होने पर पुरुषों को भी होता है प्रेग्नेंसी का अनुभव, दिखते हैं ये लक्षण…

संक्रमण या सेप्टिक को भी ठीक करने में सक्षम

पान के पत्ते में एंटी-सेप्टिक व एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो फंगल इंफेक्शन व सेप्टिक होने से राहत देते हैं। इसके लिए आपको पान के पत्ते का पेस्ट प्रभावित जगह पर लगाना होता है। पान के पत्ते का उपयोग जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए भी किया जाता है। पान खाने से मुंह की दुर्गंध भी दूर होती है। इसमें काफी मात्रा में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो मुंह की दुर्गंध का कारण बनने वाले बैक्टीरिया का खात्मा कर देते हैं।

इसे भी पढ़ें :

लो BP में ज्यादा नमक खाना सही या गलत… जानें

Kohramlive : ब्लड प्रेशर यानी हाइपोटेंशन होने पर अक्सर...

घुटने-कलाई का दर्द अगर बार-बार हो रहा है तो न करें इग्नोर… जानें

Kohramlive : आर्थराइटिस यानी गठिया का नाम सुनते ही...

दिनभर की थकान को कहें अलविदा, केवल 15 मिनट की इस योग से…

Kohramlive : भागती-दौड़ती जिंदगी, घंटों कुर्सी पर बैठकर काम...

नई स्टडी का खुलासा: यंग एज में डायबिटीज सबसे बड़ा विलेन…

Kohramlive : बदलती जीवनशैली ने भारत के सामने दो...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

लो BP में ज्यादा नमक खाना सही या गलत… जानें

Kohramlive : ब्लड प्रेशर यानी हाइपोटेंशन होने पर अक्सर...

घुटने-कलाई का दर्द अगर बार-बार हो रहा है तो न करें इग्नोर… जानें

Kohramlive : आर्थराइटिस यानी गठिया का नाम सुनते ही...

दिनभर की थकान को कहें अलविदा, केवल 15 मिनट की इस योग से…

Kohramlive : भागती-दौड़ती जिंदगी, घंटों कुर्सी पर बैठकर काम...

नई स्टडी का खुलासा: यंग एज में डायबिटीज सबसे बड़ा विलेन…

Kohramlive : बदलती जीवनशैली ने भारत के सामने दो...