spot_img

दो युवती के साथ गैंगरेप, चाकू की नोक पर 4 युवकों ने बनाया हवस का शिकार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KHUNTI : खूंटी में दो युवतियों के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। घटना को चार युवकों ने चाकू की नोक अंजाम दिया है। इसके बाद दो बजे रात को युवतियों को बीच सड़क पर छोड़कर भाग गए। सुबह स्थानीय लोगों की मदद से दोनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है।

Read More :नहीं धराता तो सलटा देता पलामू के एक हस्‍ती को, देखिये कैसे…

नेताजी चौक से आरोपियों ने उठाया

पुलिस को दिए अपने बयान में दोनों ने बताया है कि माहिल गांव के राहुल, सूरज, अजित और एक अज्ञात ने इन्हें मंगलवार दोपहर को खूंटी के नेताजी चौक से उठाया। इनमें से एक ये जानती थीं। पूरे दिन ये इन्हें अलग-अलग इलाकों में घुमाते रहे। शाम होते ही मुरहू के माहिल गांव स्थित एक राजकीय मध्य विद्यालय में कैंपस में लेकर चले गए। वहीं चारों ने बारी-बारी से रेप किया है।

Read More :बदमाश ने दारोगा से कहा- जिस दिन जेल से बाहर आया तेरा खेल खत्म

धमकी देकर आरोपी भागे निकले

पीड़िता ने बताया कि 2 बजे रात को आरोपियों ने इन्हें धमकी देकर इट्ठे गांव के पास छोड़ कर भाग गए। रास्ता पता नहीं होने के कारण इन्होंने पूरी रात सड़क किनारे ही बिताई। सुबह ग्रामीणों की मदद से इन्होंने पुलिस को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

Read More :खिलने से पहले ही कुचल दिया गया सीमा को… दास्तां सुन कांप जायेगी रूह… देखें वीडियो…

नाबालिग है एक पीड़िता

मामले की जानकारी मिलते ही हेडक्वार्टर डीएसपी जयदीप लकड़ा,मुरहू थाना प्रभारी विक्रांत कुमार, महिला थाना प्रभारी, दुलारमनी किड़ो घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। वे मामले की तफ्तीश कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक एक पीड़िता जहां 21 वर्ष की है तो दूसरी नाबालिग है। पुलिस फिलहाल मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...