spot_img
spot_img

मां को गैर मर्द के साथ रंगरलियां मनाते देखा, 5 साल की मासूम को…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के रायबरेली से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक कुमाता ने अपनी ही 5 साल की मासूम को मौत के घाट उतार दिया। इस घिनौनी हरकत के पीछे की वजह आरोपी मां का अवैध संबंध था। इतना ही नहीं मासूम की जान लेने के बाद आरोपी मां ससुराल में आराम से आकर रहने लगी। पति द्वारा बच्ची के बारे में बार-बार पूछने पर वो टालती रही। लेकिन वो कहते है ना झूठ की उम्र ज्यादा लंबी नही होती। महिला पर शक होने पर ससुराल वालों ने थाना में मामला दर्ज कराया। तब जाकर महिला ने सारा राज उगला।

आरोपी महिला की शादी कोतवाली डलमऊ के बलभद्रपुर गांव निवासी संतोष कुमार के साथ हुई थी। अपनी पांच साल की बेटी को लेकर महिला होली से पहले मायके आई हुई थी। 31 मार्च को उसे वापस सुसराल आना था लेकिन वो नहीं आई फिर सुसराल वालों ने खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला।

जब महिला सुसराल लौटी तो उसके साथ बच्ची नहीं थी। फिर ससुराल वालों ने बच्ची की तलाश शुरू करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस के खोजने पर बच्ची का शव गांव से करीब 500 मीटर दूर कुएं में पड़ा मिला।

पुलिस ने बच्ची की मां से पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि साल भर से उसका एक शख्स के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वो दो दिन से उसके साथ रह रही थी। उसकी पांच साल की बेटी पिता से शिकायत करने की बात कह रही थी। इस पर महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे ठिकाने लगा दिया और शव को कुएं में फेंक दिया।

रायबरेली के एसपी के मुताबिक बच्ची के शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बच्ची की मौत से पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़ें : दूल्‍हा- दुल्हन निकले भाई-बहन, फिर भी हुई शादी, जानें क्‍यों

इसे भी पढ़ें : ऐसा कैसे ! स्‍वभाव की गंदगी है गाली, पर दिमाग को रखती है स्वस्थ

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...

महिलाओं की सेहत के लिये वरदान हैं ये 4 बीज… जानें

Kohramlive : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलायें...

दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स में भारत के ये दो हवाई अड्डे…

Kohramlive : भारत के विमानन क्षेत्र के लिये एक...

उठते-बैठते हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज, ऐसे करें दुख दूर…

Kohramlive : क्या आपको भी उठते-बैठते, सीढ़ियां चढ़ते समय या...