Ranchi : राजधानी के SM Memorial हॉस्पिटल को जिला प्रशासन ने शो कॉज नोटिस जारी किया है। कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन के कारण प्रशासन ने यह कार्रवाई की। दरअसल, अस्पताल प्रबंधन ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किए बिना मृतक मरीज को परिजनों को सौंप दिया था। इस वजह से शो ज नोटिस जारी कर दी गई। इनसिडेंट कमांडर ने एसएम मेमोरियल हॉस्पिटल के प्रबंधक को नियत समयसीमा में अपना जवाब देने को कहा है। यह हॉस्पिटल गेतलातू में गौतम ग्रीन सिटी के पास स्थित है।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : कोरोना पर सरकार का बड़ा फैसला, अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद, इन पर भी लगी पाबंदी
इसे भी पढ़ें : कोरोना की दूसरी लहर का कहर : एक दिन में मिले रिकॉर्ड 1.15 लाख संक्रमित, धनबाद में क्यों रूका इन पदाधिकारियों का वेतन














