Ranchi : राजधानी में एक युवक की फंदे से लटकी मिली लाश। युवक ने अपने गम्छे का फंदा बनाया था। बताया जा रहा है कि युवक रात में खाना खा कर अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह जब लोगों की नजर खिड़ी पर पड़ी तो युवक का शव फंदे से लटक रहा था। सूचित पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ये घटना राजधानी के जगन्नाथपुर
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर में कुएं से मिली व्यक्ति की लाश, तीन दिन से था लापता
मरने वाले का नाम विक्रम सिंह है। वो हार्डवेयर की दुकान में काम करता था। आसपास के लोगों के अनुसार, विक्रम को शराब पीने की लत थी। उसका घर रेलवे की जमीन पर होने के कारण उसे रेलवे की तरफ से घर खाली करने का आदेश दिया गया था। जिसे लेकर वह काफी परेशान था।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : रांची में M_Bazar, Firayalal, V2 मॉल और BLUSH सील, जानिये और क्या हुआ बंद
लोगों ने बताया कि विक्रम का किसी से कोई विवाद नहीं था। फिल्हाल पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
इसे भी पढ़ें : रातू के 26 लोग अंतरिक सुरक्षा के लिए खतरनाक : पुलिस
इसे भी पढ़ें : BREAKING : दो IAS अधिकारियों का Transfer, अनन्य मित्तल बने चाईबासा डीसी









