KohramLive Desk : किस्मत के खेल निराले होते हैं। किस्मत किसके साथ कब कौन सा खेल खेलेगी, यह कोई नहीं जानता। जब शादी के दिन दुल्हे को पता चले कि दुल्हन उसकी बहन है, तो हैरत किसे नहीं होगी। जी हां, चीन के जिआनग्सू प्रांत के सोझोउ में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यह शादी 31 मार्च को हो रही थी। शादी के दौरान लड़के की मां की नजर अपनी होने वाली बहू के हाथों पर जब पड़ी तो उसके होश उड़ गए और वह जोर-जोर से रोने लगी। चीनी मीडिया में यह स्टोरी छाई हुई है।

Read More : PNB बैंक की इस शाखा में कोरोना विस्फोट, 27 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
पता चला कि लड़की को गोद लिया गया था
जब लड़की की मां ने हाथ पर बने निशान देखकर उसके मौजूदा माता-पिता के बारे में पूछा तो पता चला कि 20 साल पहले उन्होंने इस लड़की को गोद लिया था। उन्हें बच्ची सड़क किनारे पड़ी मिली थी। इस खुलासे के बाद लड़की अपनी मां से चिपकर फफक-फफककर रोने लगी और अपने जैविक माता-पिता के बारे जानने लगी।

इसे भी पढ़ें :आज से 30 अप्रैल तक ## Night curfew का ऐलान, रात 10 से सुबह 5 बजे तक…
दूल्हा भी लिया गया था गोद
कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट तब आया, जब शादी पर कोई रोक नहीं लगी। बताया जा रहा है कि दूल्हे को भी गोद लिया गया था और दुल्हन की असली मां को इस शादी पर कोई ऐतराज नहीं था।

20 साल पहले जब इस महिला की बेटी गुम हुई थी, बहुत ढूंढने के बाद भी जब नहीं मिली तो उसने बच्चे को गोद लिया था। अब इसी लड़के से उसकी बेटी की शादी हो गई। इस शादी में मौजूद लोग भी काफी भावुक हो गए और मेहमानों ने मां-बेटी को बधाई दी।
Read More :BREAKING : कोरोना पर सरकार का बड़ा फैसला, अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद, इन पर भी लगी पाबंदी






