spot_img

लेवी वसूलने आए दो उग्रवादी चढ़े पुलिस के हत्‍थे, 3 लाख कैश जब्‍त

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : ओरमांझी पुलिस ने पीएलएफआई के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों उग्रवादी लेवी वसूलकर लौट रहे थे। ओरमांझी में वाहन चेकिंग के दौरान दोनों को पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पुलिस ने 3 लाख कैश, पीएलएफआई का लेटर पैड, पैसा वसूली की रशीद, टीवीएस स्कूटी और तीन मोबाइल जब्‍त किया है। दोनों पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के नाम पर पैसे की उगाही कर रहे थे। गिरफ्तार उग्रवादियों में आश्रम महतो उर्फ गोप और इम्मानुएल बारला शामिल है।

इसे भी पढ़ें : मोस्ट वांटेड प्रमोद ओझा गिरफ्तार,गैंगरेप सहित कई मामले में थीं तलाश

इसे भी पढ़ें : इनोवा के अंदर ही बना रखी थी तिजोरी, सोना-चांदी और कैश ढूंढ़ते रह गये अपराधी

रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को गुप्‍त सूचना मिली थी कि ओरमांझी में पीएलएफआई के उग्रवादी लेवी वसूली के लिए आए हैं। सूचना का सत्‍यापन कराने के बाद ग्रामीण एसपी के निर्देश पर ओरमांझी पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें पुलिस ने दोनों को धर-दबोचा। पुलिस गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार  उग्रवादी रांची में ही पिछले कई महीनों से छिप कर किराए के मकान में  रह रहा था।

छापेमारी टीम में डीएसपी ख्रिस्टोफर केरकेट्टा, ओरमांझी इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो, जय प्रकाश दास समेत पुलिस बल मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में एक साथ सगे भाइयों की मौ’त, मचा कोहराम…

Ranchi : रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के चन्द्राटोली...

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...