spot_img

मोस्ट वांटेड प्रमोद ओझा गिरफ्तार,गैंगरेप सहित कई मामले में थी तलाश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

बोकारो : बोकारो में स्नातक की छात्रा से गैंगरेप, गांजा तस्करी व युवक पर जानलेवा हमले के संगीन आरोपी प्रमोद ओझा को गुरुवार की देर रात सेक्टर तीन से गिरफ्तार कर लिया है। प्रमोद ओझा को बोकारो पुलिस रिकॉर्ड में मोस्ट वांटेड अपराधी की श्रेणी में रखा गया है। जिले के बीएस सिटी, बालीडीह, चास महिला समेत कई थानों की पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।

10 फरवरी को स्नातक की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई थी। जिसमें को-ऑपरेटिव में सहयोगी आरजू मल्लिक (सजायाफ्ता कुख्यात अपराधी), जालिम अंसारी, नितेश पांडे, प्रमोद ओझा शामिल थे। इस मामले में चारो अपराधी और जबरन शादी कराने वाले पंडित के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।

इसे भी पढ़ें : पीएम ने बांग्लादेश में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, विजिटर बुक में लिख दिया संदेश

गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एसआइटी टीम का गठन किया था। इसी कड़ी में गुरुवार को सिटी व चास महिला पुलिस ने टाउन डीएसपी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में संगीन अपराधी प्रमोद ओझा को सेक्टर तीन के एक मकान से छपेमारी कर गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें : बंगाल में फंदे पर लटकता मिला भाजपा कार्यकर्ता का शव, कल है वोटिंग

सूचना के बाद बालीडीह पुलिस की टीम भी सिटी थाने पंहुची है, वो गांजा तस्करी के फैले नेटवर्क को खंगालेगी। इधर चास महिला पुलिस गैंगरेप के मामले में आरोपियों का लोकेशन खंगालने में जुट गई है। एसआइटी को उम्मीद है कि पूछताछ में हाल के दिनों में घटित अन्य अपराधिक घटनाओं को भी सुलझाने में सफलता मिलेगी। गिरफ्तार आरोपी गैंगरेप की घटना के बाद आरजू के साथ जमुई के नक्सल रेंज में अपना ठिकाना बनाए हुए था।

इसे भी पढ़ें : Dy.CM ने कहा- राज्य में लग सकता है सम्पूर्ण लॉकडाउन,पहले 2 अप्रैल तक देखेंगे हालात

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...