spot_img
spot_img

घर में टॉयलेट होता तो बच जाती आबरू : रेप पीड़िता

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

उत्‍तरप्रदेश : यूपी के कानपुर से दुष्‍कर्म की एक घटना सामने आई है। जिसमें एक दबंग युवक ने शौच के लिए गई एक लड़की के साथ रेप किया। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मामले में पीड़िता ने जो कुछ कहा वो काफी सोचनीय है। देश भर में स्‍वच्‍छ भारत मिशन के त‍हत घर-घर शौचालय बनाया जा रहा है। शहर में निगम के स्‍तर से और गांव में पंचायत के स्‍तर से योजना चलाई जा रही है। लगातार घर-घर शौचालय बनाने का दावा भी किया जा रहा है। मगर पीड़िता के बयान ने योजना की सच्चाई को उजागर किया है। पीड़िता का कहना है कि अगर में शौचालय होता तो उसके साथ ऐसी घटना नहीं होती।

इसे भी पढ़ें : जेल जायेंगे खेसारी लाल यादव! जानिए क्या है मामला …

घर में शौचालय न होने की वजह से लड़की शौच के लिए खेत गई थी। इसी दौरान गांव के एक दबंग युवक ने लड़की के साथ रेप किया। घटना के बाद लड़की बेहद घबरायी और गुस्से में है।

इसे भी पढ़ें : पैसे लेकर नहीं किया जमीन का म्‍यूटेशन, तो दे दी सुपारी, ऐसे हुआ खुलासा

अस्पताल में इलाज करा रही लड़की का भाई जब वहां पहुंचा तो वह उससे लिपट गई और रोते हुए कहने लगी, घर में शौचालय न होने के चलते दरिंदों ने ऐसी वहशी हरकत की। लड़की के साथ शुक्रवार को गांव के ही एक दबंग युवक ने रेप किया था। लड़की ने बताया कि वो पिछले छह महीने से उसके पीछे पड़ा हुआ था।

पीड़िता के भाई का कहना है कि बहन शौच के लिए गई थी। उसी दौरान गांव के ही सुबोध नामक युवक ने उसे पकड़कर उसके साथ रेप किया। हमारे घर में शौचालय की सुविधा नहीं है। इसके कारण यह घटना हुई। इस वारदात के बाद से गांव के लोगों में गुस्‍सा है। बताया जा रहा है कि आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। घटना के बाद से आरोपी परिवार समेत भागने की कोशिश की। लेकिन रेलवे लाइन के पास गांव वालों ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : इधर फंदे पर लटका मिला बाप-बेटे का शव, उधर जली मिली मां-बेटियों की लाश  

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी

Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी गांव के...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में आंधी-वज्रपात की चेतावनी…

Ranchi : झारखंड में मानसून अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने...