Chatra : चतरा के हंटरगंज-गेरुआ सड़क पर झीकटिया जंगल के पास शनिवार को स्कूल वैन पलटने से 8 बच्चे घायल हो गये। वैन उत्कर्ष इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, नागर गांव की थी और बच्चों को छोड़ने जा रही थी। हादसे में ऋतिक कुमार (10) गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे गया रेफर किया गया है। बाकी बच्चों को CHC हंटरगंज में इलाज मिला, कई के हाथ-पैर में फ्रैक्चर है। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुटी है।
Chatra में ओवरलोडिंग बनी हादसे की वजह
अभिभावकों का इल्जाम है कि ओवरलोडिंग (25-30 बच्चे), तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही हादसे की वजह बनी। इल्जाम यह भी है कि ड्राइवर रातभर बारात गाड़ी चलाकर आया था और नींद में वाहन चला रहा था। स्कूल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठे हैं।
इसे भी पढ़े : Bihar : रंगेहाथ धराये दारोगा…
इसे भी पढ़े : Ranchi : अगले कुछ घंटों में खूब बरसेंगे मेघ… जानें कहां-कहां
इसे भी पढ़ें : मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…
इसे भी पढ़ें : झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…
इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…




