spot_img

CM हेमंत सोरेन के कुछ फैसले कह गये कहानी… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की सधी हुई नजरों और राज्य के भविष्य के लिये धड़कते दिल के बीच आज भीतरू गलियारों में गूंजे कुछ फैसले आम लोगों के जीवन में राहत, शिक्षा और उम्मीद की रौशनी बनकर उतरेंगे। राज्य में अब निजी प्रोफेशनल शिक्षण संस्थानों की फीस पर नियंत्रण रहेगा। इसको लेकर Jharkhand Professional Educational Institutions (Regulation of Fee) Bill, 2025 को मंजूरी मिली। सरकारी सेकेंडरी स्कूलों (9वीं से 12वीं) के शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और स्टाफ की नई नियुक्ति नियमावली को हरी झंडी मिली। मतलब अब नई पीढ़ी को पढ़ाने आयेंगे नये गुरु, नये नियमों के साथ। कैंप में रहने वाले NCC के कैडेट्स का भोजन भत्ता बढ़ा। देशभक्ति अब भूख में नहीं रुकेगी, बल्कि ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी। 76 करोड़ से अधिक की लागत वाली मधुपुर शहरी जलापूर्ति योजना को दी गई मंजूरी। अब हर घर में बहेंगी उम्मीद की बूंदें। वर्षों से सेवा दे चुके लिपिक और कर्मचारी जिन्हें कोर्ट ने न्याय दिया, अब उन्हें नियमित सेवा और आर्थिक लाभ मिलेगा। न्याय का सूरज देर से सही, मगर पूरी गर्मी से निकला। Redbird Airways की सेवा को 6 महीने और बढ़ाया गया, बिना बोझ बढ़ाये, उन्हीं शर्तों पर। अब राज्य के आसमान में भी योजनाएं उड़ान भरेंगी। गिरिडीह के रास्ते 11 किलोमीटर का ग्रामीण पथ अब बनेगा नई सड़कों वाला सपना, 55 करोड़ की मंजूरी मिली। कच्ची जमीनों पर अब पक्के इरादों की सड़कें बनेंगी। वहीं, आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत अब 70+ बुजुर्ग भी कवर होंगे। बुढ़ापे की लाठी अब सरकार के सहारे और मजबूत होगी। हजारीबाग, दुमका और पलामू के मेडिकल कॉलेजों में लिफ्ट संचालन हेतु Schindler India Pvt. Ltd को AMC कार्य सौंपा गया। बीमारियों की राह में अब लिफ्टें नहीं रुकेंगी। आंगनबाड़ी के बच्चों के लिये पोषण की डिब्बी खुली रहेगी। Take Home Ration की आपूर्ति 31 मई 2025 तक बढ़ी। बचपन के झोले में भूख नहीं, पोषण की पुड़िया होगी। अब बिहार से अपनाया जेल नियम हटाकर Jharkhand Jail Manual – 2025 को मंजूरी दे दी गई। कानून अब झारखंड की माटी से बोलेगा। झारखंड में अब मदिरा दुकानों की नयी नियमावली – 2025 को मंजूरी मिली। शराब के धंधे में अब सख्ती और सिस्टम दोनों साथ चलेंगे। कारखाना (झारखंड) संशोधन विधेयक, 2025 को कैबिनेट की मोहर मिली। अब रोजगार और व्यापार दोनों को सहूलियत होगी। ये फैसले झारखंड की धरती पर बोये गये भविष्य के बीज हैं – जिनमें हर वर्ग के लिये न्याय, विकास और गरिमा की गारंटी है। एक ओर सेवा, दूसरी ओर संवेदना। यही है हेमंत सरकार की नई कहानी।

इसे भी पढ़ें :बड़ा ऐलान : चैंपियन को मिलेंगे 31 करोड़

इसे भी पढ़ें :खुशखबरी! ‘मंईयां’ को एक साथ मिलेगी 2 महीनों की राशि

इसे भी पढ़ें :ऑपरेशन सिंदूर के बाद बैकफुट पर पाकिस्तान…

इसे भी पढ़ें :भयानक मंजर देख हर कोई रोया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :108 एंबुलेंस को लेकर कड़ा निर्देश

इसे भी पढ़ें :रांची में झलका तिरंगा यात्रा का जश्न… देखें वीडियो

 

इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…

इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला पत्नीहं’ता…

इसे भी पढ़ें : री-पोल में भी बम्पर वोटिंग, कालीघाट थानेदार सस्पेंड…

इसे भी पढ़ें : Bihar : नई नवेली दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, उठाया खौफनाक कदम…

spot_img

Related articles:

नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस...

जज ने दे दी जान, हड़कंप…

Delhi : दिल्ली के सफदरजंग इलाके में दिल्ली न्यायिक...

नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला पत्नीहं’ता…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र में...

री-पोल में भी बम्पर वोटिंग, कालीघाट थानेदार सस्पेंड…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में पुनर्मतदान के दौरान शाम...

Bihar : नई नवेली दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, उठाया खौफनाक कदम…

Bihar के औरंगाबाद के नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बस स्टैंड स्थित पुरानी PNB बैंक के पास