spot_img

एक्ट्रेस हिना खान हंसते-हंसते रोने लगी… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने फैंस के लिये एक वीडियो शेयर किया है। स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हिना खान ने कीमोथेरेपी सेशन से पहले अपने बाल काटते हुये एक वीडियो शेयर किया है। हिना पहले मुस्कुराती हैं, बाद में रोने लगती हैं। इस इमोशनल वीडियो में वो अपनी रोती हुई मां को सांत्वना देती हुई भी नजर आती हैं। हिना का कैंसर ट्रीटमेंट शुरू हो चुका है। उसने कहा है कि वह इस बीमारी से लड़ने के लिये पूरी तरह से तैयार है। जिस तरह वो स्ट्रॉन्ग बनी हुई हैं, उसे देखकर फैंस उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हिना खान ने वीडियो के साथ एक नोट भी शेयर किया है, जिसमें लिखा है, आप बैकग्राउंड में मेरी मां की कश्मीरी भाषा में विलाप करते हुये आवाज सुन सकते हैं, क्योंकि उन्होंने ऐसा कुछ देखने के लिए खुद को तैयार किया था, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। दिल तोड़ने वाली भावनाओं के लिए हम सभी के पास शब्द नहीं हैं। हिना खान ने आगे लिखा है, ”मैं जानती हूं कि हम में से अधिकांश के लिए हमारे बाल वह ताज हैं, जिन्हें हम कभी नहीं उतारते हैं, लेकिन क्या होगा जब आप एक बेहद मुश्किल लड़ाई लड़ रहे हों और आपको अपने बाल, अपना गौरव, अपना ताज खोना पड़े? अगर आप जीतना चाहते हैं तो आपको कुछ ठोस फैसले लेने होंगे और मैं जीत को चुनती हूं। वहीं, हिना ने लिखा कि मैंने इस फेज के लिए एक अच्छी विग बनाने के लिए अपने बालों का इस्तेमाल करने का सोचा है। बाल वापस उग जायेंगे, भौहें वापस आ जायेंगीं, घाव भी मिट जायेंगे, लेकिन आत्मा बरकरार रहनी चाहिये। आखिर में अपने नोट में एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपनी कहानी, अपने सफर को रिकॉर्ड कर रही हैं, ताकि यह तय किया जा सके कि खुद को गले लगाने की उनकी यह कोशिश हर किसी तक पहुंचे।

इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन 13 जिलों में आज झमाझम बारिश… जानें

इसे भी पढ़ें :रील्स देखने का शौक कंगाल कर गया एक बिजनेसमैन… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें :हाथरस हादसे का वीडियो क्यों नहीं हुआ वायरल? चौंक जायेंगे…

इसे भी पढ़ें :घर-घर दस्तक, नशा से दूर रहे समाज : नौशाद

इसे भी पढ़ें :हादसे के बाद ”भोले बाबा” का पहला बयान आया सामने… जानें

इसे भी पढ़ें :SP हटाये गये, नये पुलिस कप्तान होंगे मुकेश लुनायत

इसे भी पढ़ें :दोस्त की बोली से इगो हर्ट हुआ, फिर हो गया भयानक…

इसे भी पढ़ें :CM चंपई सोरेन का इस्तीफा, हेमंत सोरेन की होगी ताजपोशी…

इसे भी पढ़ें :हादसे में लोग म’रते रहे, सेवादार भागते रहे, तह तक जायेंगे : CM योगी

इसे भी पढ़ें :एन’काउंटर में 5 नक्सली ढेर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :भारी बारिश, आठवीं तक के सभी स्कूल बंद… जानें कब तक

इसे भी पढ़ें :हाथरस कांड, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने जारी किया वीडियो… देखें

इसे भी पढ़ें :कल घर आयेगी ट्रॉफी, चैंपियंस के लिए क्या-क्या है इंतेजाम… जानें

इसे भी पढ़ें :बंद होने जा रहा है ये सोशल मीडिया ऐप…

इसे भी पढ़ें :नहीं रहें प्रसिद्ध लेखक और फिल्म निर्देशक रॉबर्ट टाउन…

 

इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

spot_img

Related articles:

62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

MP : मध्यप्रदेश सरकार ने 62 IPS अधिकारियों के...

फिर एन’काउंटर…

Bihar : बिहार के सीवान में पुलिस ने बड़ी...

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...