spot_img

रील्स देखने का शौक कंगाल कर गया एक बिजनेसमैन… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची का एक व्यवसायी गुरविंदर सिंह रील्स देखने के चक्कर में कंगाल हो गया। खबर है कि फेसबुक पर रील्स देखते समय उनके मोबाइल पर एक लिंक आया। जिसपर क्लिक कर ऐप डाउनलोड किया और साइबर क्रिमिनलों के बिछाये दलदल में धंसते चले गये। इसके बाद उनके खाते से 1.40 करोड़ रुपये उड़ा लिये गये। व्यवसायी गुरविंदर सिंह ने बीते 19 मई को रांची के साइबर अपराध थाने में केस दर्ज कराया। साइबर पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये ठगी के शिकार व्यवसायी के बैंक खाते में 20 लाख 62 हजार 376 रुपये वापस करवाये, वहीं साइबर क्रिमिनल मकिरेड्डी सुजीत कुमार को तेलंगाना से अरेस्ट कर लिया। वह तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सरूरनगर थाना क्षेत्र के भाग्यनगर कालोनी का रहने वाला है। सुजीत कुमार का साइबर अपराध में दुबई कनेक्शन सामने आया है। इल्जाम है कि वह हैदराबाद से दुबई आता-जाता रहा है। उसने दुबई में रहकर भी साइबर अपराध की घटनाओं को अंजाम दिया है।

ठगी के शिकार व्यवसायी गुरविंदर सिंह ने पुलिस को बताया था कि फेसबुक पर रील्स देखते समय उनके फोन पर एक लिंक आया। जिसमें ट्रेडिंग के सहारे मोटी कमाई की बात का जिक्र था। लोभ-लालच में आकर उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, जिससे उनके मोबाइल में अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट नाम का एक एप डाउनलोड हुआ। इसपर उन्होंने खुद को रजिस्टर्ड किया। इसके बाद उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को कंपनी का कस्टमर केयर अधिकारी बताया और आगे का प्रोसेस बताया। इसके बाद व्हाट्सएप पर जुड़ कर अलग-अलग बैंक अकाउंट में पैसे डालकर निवेश करने का झांसा दिया। वह बात मानते चले गये और अलग-अलग बैंक अकाउंट से पैसे डाले। यह ऐप में उनके रजिस्टर्ड एकाउंट में क्रेडिट होता दिखाई देता था। कुछ रोज बाद साइबर क्रिमिनलों ने उनके बैंक खाते से गलत तरीके से 1.40 करोड़ रुपये का गलत तरीके से ट्रांसफर कर लिया।

इसे भी पढ़ें :अगले तीन महीने तक इन अधिकारियों का नहीं होगा ट्रांसफर

इसे भी पढ़ें :आज की तारीख में ही बिगुल फुंकाया था, मजबूत संकल्प लेना है : CM

इसे भी पढ़ें :एक “हस्ती” के होटल में धंधा करने वालीं मिली…

इसे भी पढ़ें :सरकार का बड़ा ऐलान, इन्हें मिलेगा 10 लाख…

इसे भी पढ़ें :म’र गया जवान बेटा, डॉक्टर पर लगा घोर इल्जाम…

इसे भी पढ़ें :चुगली से चिढ़ी तीन स्कूली छात्रायें हॉस्टल में हो गई वायरल…

इसे भी पढ़ें :ऑलराउंडर जडेजा ने भी लिया संन्यास…

इसे भी पढ़ें :रांची के इस होटल में रे’ड, मिली कई लड़कियां…

इसे भी पढ़ें :अमरनाथ यात्रा पर निकली वैन का कश्मीर में हुआ यह हाल…

इसे भी पढ़ें :बिहार के बाद अब झारखंड में गिरा पुल… जानें कहां

इसे भी पढ़ें :कस्टडी में आया युवक खोलेगा मौ’त के पीछे का राज…

इसे भी पढ़ें :झारखंड के 9 जिलों में भारी बारिश और ठनका की चेतावनी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...