UP : हाथरस हादसे के बाद सत्संग करने वाले भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि का पहला बयान सामने आया है। बाबा का दावा है कि वह पहले ही निकल चुके थे, असामाजिक तत्वों द्वारा भगदड़ मचाई गई और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उनका कहना है कि इस मामले को लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह को हायर किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बाबा ने अपने पहले बयान में कहा है कि वह सिकंदराराऊ के गांव फुलारी से 2 जुलाई को पहले ही रवाना हो गये थे।
शुरुआती जांच में यह बातें सामने आई है कि बाबा के चरणों की धूल के लिए भक्त उमड़ पड़े और गहरे गड्ढे में एक के ऊपर एक गिरते चले गये। भक्तों में होड़ लग जाने और वहां की जमीन कीचड़ और फिसलन भरी होने से भगदड़ मची। गर्मी-उमस और संकरे रास्ते में कई बेहोश हो गये। लोगों ने भागने की कोशिश की और दबते चले गये। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। अबतक 121 लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने असली गुनहगार को खोज निकालने के कड़े निर्देश दिये हैं। ‘भोले बाबा’ के नाम से मशहूर बाबा नारायण साकार हरि अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मुख्य सेवादार और प्रभारी देव प्रकाश को दर्ज FIR में मुख्य अभियुक्त बनाया गया है। हाथरस हादसे को लेकर देश भर में शोक है।
इसे भी पढ़ें :अगले तीन महीने तक इन अधिकारियों का नहीं होगा ट्रांसफर
इसे भी पढ़ें :आज की तारीख में ही बिगुल फुंकाया था, मजबूत संकल्प लेना है : CM
इसे भी पढ़ें :एक “हस्ती” के होटल में धंधा करने वालीं मिली…
इसे भी पढ़ें :सरकार का बड़ा ऐलान, इन्हें मिलेगा 10 लाख…
इसे भी पढ़ें :म’र गया जवान बेटा, डॉक्टर पर लगा घोर इल्जाम…
इसे भी पढ़ें :चुगली से चिढ़ी तीन स्कूली छात्रायें हॉस्टल में हो गई वायरल…
इसे भी पढ़ें :ऑलराउंडर जडेजा ने भी लिया संन्यास…
इसे भी पढ़ें :रांची के इस होटल में रे’ड, मिली कई लड़कियां…
इसे भी पढ़ें :अमरनाथ यात्रा पर निकली वैन का कश्मीर में हुआ यह हाल…
इसे भी पढ़ें :बिहार के बाद अब झारखंड में गिरा पुल… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :कस्टडी में आया युवक खोलेगा मौ’त के पीछे का राज…
इसे भी पढ़ें :झारखंड के 9 जिलों में भारी बारिश और ठनका की चेतावनी…






