spot_img

अवधेश को गोली मरवाने वाला उसका जिगरी, क्या बोल गये SSP… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : जमीन कारोबारी अवधेश यादव को गोली मरवाने के पीछे उसका सबसे करीबी का ही हाथ निकला। अवधेश और चितरंजन कुमार पहले दोनों जिगरी दोस्त थे, पर एक जमीन के टुकड़े को लेकर दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन बन गये। घटना के दूसरे दिन ही कोहरामलाइव ने यह संकेत दे दिया था कि अवधेश को गोली मरवाने के पीछे उसके करीबी का हाथ! कांके के जगतपुरम कॉलोनी में एक जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर शुरू हुये लफड़े के बाद दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे हो गये। पटना के बेऊर जेल में बंद कांड का सूत्रधार चितरंजन के इशारे पर बीते 14 सितम्बर को जमीन कारोबारी अवधेश को गोलियां मारी गई। उसका अभी इलाज चल रहा है। इस बात का खुलासा आज रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया।

पुलिस कप्तान ने खुलासा किया कि जेल में बंद चितरंजन को बेल भी मिल गया था, पर वह जेल से बाहर नहीं निकला। चितरंजन के घर में ही शूटरों को ठहराया गया था। पूरे घटना के बारे में उसकी पत्नी अभिलाषा देवी को पता था। उसे अरेस्ट कर लिया गया है। वहीं इस कांड में शामिल कुल 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें से कोई अवधेश की रेकी कर रहा था तो कोई उसे पहचान कराने में शामिल था। जमीन कारोबारी अवधेश यादव को गोली मारने वाले शूटर नहीं पकड़े जा सके हैं। शूटरों के नाम और ठिकाने के बारे में पुलिस का सबकुछ पता चल गया है। शूटरों को खोज निकालने के लिये स्पेशल टीम काम कर रही है। इस कांड का खुलासा करने में IPS मूमल राजपुरोहित के नेतृत्व में गठित टीम की सराहनीय भूमिका रही। सुनें क्या बोले रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा…

इसे भी पढ़ें : जमीन कारोबारी को गो*ली मरवाने के पीछे एक करीबी !

इसे भी पढ़ें : घोटालेबाज Assistant Engineer के खिलाफ चलेगा केस, सीएम ने दी मंजूरी

spot_img

Related articles:

चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…

Kohramlive : बंगाल की 294 सीटों में से भाजपा...

झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

Ranchi : Indian National Congress की झारखंड इकाई में...

पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

Ramgarh : रामगढ़ के पतरातू डैम में  प्रशासन ने...

अनगड़ा में ‘नल जल योजना’ फेल, आंदोलन का ऐलान…

Ranchi : रांची के अनगड़ा प्रखंड में ‘नल जल योजना’...