spot_img

HEC कर्मी का ह’त्यारा उगल गया सारा राज… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : जमीन खरीद बिक्री के बाद मिले रुपये के लेनदेन के चलते हुई दुश्मनी के बाद जमीन कारोबारी रंजीत उर्फ रतिया नगडुवार की हत्या कर दी गई थी। रंजीत HEC में भी काम करता था। रंजीत को मौत के घाट उतार देने वाले संदेही गुनाहगार रमेश खोया को खूंटी पुलिस ने धर दबोचा। रंजीत के मर्डर में रमेश खोया का साथ उसका दोस्त बरना बाखला ने दिया था। गिरफ्तार रमेश खोया के पास से उम्दा किस्म का एक नाइन MM पिस्टल भी मिली है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। रमेश रांची के तुपुदाना क्षेत्र के चितवादाग का रहनेवाला है। उसके पिता का नाम पुनई खोया है। इस बात का खुलासा आज खूंटी के तोरपा SDPO ओम प्रकाश तिवारी ने किया।

SDPO ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि बीते 3 जून को रंजीत को खूंटी के कर्रा थाना क्षेत्र के कुलहुटू जंगल के पास मौत के घाट उतार दिया गया था। इस घटना को खूंटी के SP अमन कुमार ने काफी गंभीरता से लिया। SDPO ओम प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई। गठित टीम ने टेक्निकल सेल की मदद और मिले इनपुट पर हत्यारों के बारे में जान लिया। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि वांटेड रमेश खोया लोधमा रेलवे स्टेशन के पास घूम रहा है। वह शहर छोड़ भागने की फिराक में है। इसके बाद गठित टीम ने रेड कर वांटेड रमेश खोया को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्टल मिली। उसने पुलिस को बताया कि पैसों के लेनदेन के चलते रंजीत की हत्या कर दी गई।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...