Ranchi : PNG गैस लीकेज की फैली खबर के बाद तहलका मच गया। राजधानी रांची के सिंह मोड़ के पास PNG गैस पाइप लाइन फट गया। इससे वहां खलबली मच गई। मौके पर पहुंचे जगन्नाथपुर के थानेदार अरविंद कुमार सिंह की पहल पर बात गेल कंपनी के अधिकारियों तक गई। इसके बाद तुरंत टीम पहुंची और लीकेज को बंद कर दिया। कंपनी के लोगों ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि अब कोई चिंता की बात नहीं है। बताया गया कि बिजली का केबल बिछाये जाने के चलते गैस पाइप लाइन फट गया था। महज 11 मिनट के अंदर स्थिति को काबू में कर लिया गया। जहां गैस लिकेज हुआ वहां एक मार्केट भी है। गैस इतनी तेजी से बाहर निकलने लगी कि लोग घबरा गये। गैस की महक से लोग परेशान हो गये।
यहां याद दिला दें कि राजधानी रांची में गेल गैस लिमिटेड की तरफ से डोमेस्टिक PNG पाइप लाइन बिछाया जा रहा है। वहीं कुछ जगहों पर PNG सप्लाई भी शुरू हो गई है। फिलहाल मेकॉन कॉलोनी और अशोक नगर कॉलोनी में PNG सप्लाई शुरू हो चुकी है। सीधे किचन तक गैस पाइप लाइन से जोड़ा जा रहा है। यह मीटर सिस्टम पर आधारित है। मतलब, जितना गैस खपत होगा, उसी हिसाब से बिल का भुगतान करना पड़ता है। गेल का दावा है कि यह इको फ्रेंडली है। घर-घर पाइप लाइन पहुंचने से LPG सिलेंडर लेने की माथापच्ची से मुक्ति मिल जायेगी। LPG की तुलना में इस गैस को ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। फिलहाल PNG का रिटेल सेलिंग प्राइस 52.50 रु प्रति SCM है।
इसे भी पढ़ें : सौतेली मां ने दिखाया और क्रूर चेहरा, दंग रह गई पुलिस… जानें
इसे भी पढ़ें :झारखंड कैबिनेट में कई अहम फैसले, ATS को मिली अतिरिक्त ताकत
इसे भी पढ़ें :UGC NET 2023 का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक…
इसे भी पढ़ें :अगर सड़क पर किया ये काम तो वसूला जाएगा 500 रुपए जुर्माना
इसे भी पढ़ें :पलामू में PDS डीलर को तलवार से का’टा, बाकी ल’हूलुहान…
इसे भी पढ़ें :गांववालों को बेशर्म टीचर पर आया खूब गुस्सा, घेरा थाना… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :ग्रेजुएट लोगों के लिए SSC ने निकाली वैकेंसी, 1.12 लाख तक सैलरी… जानें डिटेल












