spot_img
spot_img

सितमगर जीजा के चलते बैंक अधिकारी बने क्रिमिनल, क्या बोल गये SP.. देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ramgarh (Prince Verma) : CCL में काम करने वाले आशीष कुमार बनर्जी को पेशेवर शूटरों ने गोलियां मारी थी। उसपर गोली उसके साले इंद्रनील बनर्जी ने चलवाई। इंद्रनील अपनी दुखी और सताई गई बहन के आंखों से बहते आंसू को देख तिलमिला गया था। वह अपनी बहन और भगीना की देखभाल और परवरिश को लेकर भी परेशान था। SBI बैंक में मैनेजर स्तर के अधिकारी इंद्रनील बनर्जी का खून तब खौल गया जब आशीष बनर्जी ने अपनी पत्नी यानी उसकी बहन को खर्चा तक देना बंद कर दिया। किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के रिश्ते में खटास आ गई। बात इतनी बिगड़ गई कि मामला कोर्ट तक चला गया।

बहन और भगीना की परवरिश की जिम्मेवारी इंद्रनील बनर्जी पर आ गई थी। घर में पारिवारिक कलह अलग से होता था। तब इंद्रनील बनर्जी ने अपने जीजा आशीष बनर्जी को मरवा देने का भयानक इरादा बना लिया। बीते 16 जुलाई को आशीष बनर्जी को गोली मार दी गई। यह कांड रजरप्पा थाना क्षेत्र में हुई। फिलहाल आशीष हॉस्पिटल में भर्ती है। रामगढ़ के SP पीयूष पांडेय ने इस वारदात को गंभीरता से लिया। SDPO किशोर रजक के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई। गठित टीम बैंक अधिकारी इंद्रनील बनर्जी को धनबाद के सुदामाडीह थाना क्षेत्र को लोको बाजार पाथरडीह से गिरफ्तार कर लिया गया। आशीष को गोली मारने वाले पेशेवर शूटरों के बारे में पुलिस को सबकुछ पता चल गया है। पुलिस उसे धरने की कोशिश में जुटी हुई है। सुनें क्या बोले रामगढ़ के SP पीयूष पांडेय…

इसे भी पढ़ें : 3 लाख में हुआ था भाई की मौ*त का सौदा, कैसे हुई थी शूटरों से डील… जानें

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत ने इन अधिकारियों संग की हाई लेवल मीटिंग, क्या दिया निर्देश… जानें

इसे भी पढ़ें : 9 IAS अफसरों का तबादला, जानें किसे कहां मिली तैनाती

इसे भी पढ़ें : सीएम ने 24 पुलिस अधिकारियों के कंधे पर लगाया बैज, क्या बोल गये… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...