रांची, सत्य शरण मिश्र : एक बिल्डर के घर कैसे हुई गोलियों की बौछार : राजधानी रांची में अपराधी बेखौफ और बेलगाम हो गए हैं। जमीन विवाद और वर्चस्व की लड़ाई में राजधानी रांची में एक बार फिर गोलीबारी हुई है। गोलीबारी का प्रमुख आरोपी बीनू गोप पुलिस की गिरफ्त में है। वह डेढ़ साल पहले ही जेल से बाहर आया है और एक फिर से दहशत फैलाने में लग गया है। बुधवार की देर रात एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के हुंडरु गांव में देर रात जमीन कारोबारी और Builder गंगा साहू के घर पर करीब दर्जन भर अपराधियों ने हमला किया। रात के सवा दो बजे हथियार से लैस होकर पहुंचे अपराधियों की पूरी हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अपराधियों ने घर में करीब 10 राउंड गोली चलाई। साथ ही घर के बाहर खड़ी गंगा साहू की चार गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की।
इसे भी पढ़ें : देखिए.. 22 साल की आयुषी ने खुद को कैसे मिटा लिया
वैसे तो इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन गोलीबारी के बाद से Builder गंगा साहू के परिवार और इलाके में दहशत का माहौल है। गंगा साहू ने रात में ही घटना के बाद एयरपोर्ट थाना को मामले की सूचना दी और गोलीबारी करवाने का आरोप बीनू गोप पर लगाया। सुबह पुलिस और एफएसएल टीम ने मौका ए वारदात पहुंचकर साक्ष्य जुटाये और लोगों से पूछताछ की।
बीनू गोप और Builder गंगा साहू के बीच है पुरानी रंजिश
बता दें कि बीनू गोप और गंगा साहू के बीच पुरानी रंजिश है। साल 2017 में एक बार पहले भी गंगा साहू और उनके दोस्त बिल्डर मदन मंडल को जान से मारने के लिए बीनू गोप में 5 लाख रुपये सुपारी दी थी, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना मिल गई थी। उस समय रांची के एसएसपी कुलदीप द्विवेदी थे। उसे पकड़ने के लिए एसएसपी खुद पुलिस की टीम के साथ धुर्वा इलाके में पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़ भी हुई थी। एसएसपी भी रायफल लेकर अपराधियों को पकड़ने नंगे पैर कीचड़ में उतर गये थे और आखिरकार मिशन कामयाब हुआ और तीन शूटर्स समेत 6 लोग गिरफ्तार हुए थे।
इसे भी पढ़ें : कारोबारी के Suicide में अफसर के खिलाफ ठोस क्लू, नहीं हो रही कार्रवाई
दी गयी थी पांच लाख रुपये की सुपारी
गिरफ्तारी के बाद शूटर्स ने पुलिस के सामने दिये बयान में यह स्वीकार किया था कि उन्हें बिल्डर गंगा साहू और मदन मंडल को जान से मारने के लिए बीनू गोप ने 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी। इस मामले में बीनू गोप जेल में बंद था। हाल ही में वो जेल से बाहर निकला है। बाहर आते ही वो दहशत फैलाने में लग गया। फिलहाल पुलिस ने बीनू को गिरफ्तार कर लिया है।
इसे भी पढ़ें : उम्मीदों का दीया… क्या दिवाली पर इनके घर भी होंगे रोशन
इसे भी पढ़ें : न रहम, न करम, सिर्फ भागते हैं “माल” के पीछे





