लातेहार में फर्जी राशि निकासी की DC ने की जांच

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • ऑन स्पॉट की कार्रवाई, खुद बनाया स्पष्टीकरण का पत्र
  • पंचायत सेवक, पीएम आवास के प्रखंड समन्वयक और स्वयं सेवक को पंचायत से हटाया
  • जांच कर दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का दिया निर्देश

लातेहार : DC ने की जांच : लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड की सेरेगढ़ा पंचायत अंतर्गत जाला गांव में मृत राधो देवी के पीएम आवास में फर्जी तरीके से राशि निकासी के मामले को लेकर उपायुक्त अबु इमरान खुद जाला गांव पहुंचे। मामले की जानकारी ली। सभी तथ्यों की गहनता से जांच की।

जांच में पकड़ाया फर्जीवाड़ा

जांच के क्रम में प्रथम दृष्टया पाया गया कि मृत राधो देवी के नाम पर फर्जी तरीके से पीएम आवास में पैसे की निकासी कर ली गई है। उन्होंने ऑन स्पॉट कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव, प्रखंड समन्वयक और स्वयं सेवक को पंचायत से कार्यमुक्त कर दिया। उन्‍होंने खुद स्‍पष्‍टीकरण का पत्र बनाया।

इसे भी पढ़ें : अपनी सबसे पुरानी Bike से रांची के रिंग रोड पर घूमने निकले Dhoni

DC ने कहा, दोषियों को चिह्नित कर प्राथमिकी दर्ज कराएं

इस दौरान उपायुक्त द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि दोषियों को चिह्नित कर प्राथमिकी दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संचालित विकास योजनाओं में लाभुको को हक से वंचित करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।

मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी शांति पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, बीडीओ मनीष कुमार, परियोजना पदाधिकारी उपेंद्र राम, जिला पंचायती राज के उप निदेशक ओम हरि दुबे, पीएम आवास के जिला समन्वयक शिव प्रसाद यादव, एसबीएम के जिला समन्वयक दीपक चैधरी, जिला समन्वयक मानस मंडल समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।’

इसे भी पढ़ें : सीएम Hemant Soren ने की रिसालदार बाबा की दरगाह पर चादरपोशी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...

अब हरमू से कांके डैम तक चलेगा बुलडोजर…

Ranchi : कभी शहर की प्यास बुझाने वाले तालाब,...

रांची के DC पहुंचे वृद्धाश्रम, बांटा अपनापन…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री आज नगड़ी...