धनबाद : कोयला चुनने के विवाद में Kapasara आउटसोर्सिंग कोलियरी में गार्ड ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर हवाई फायरिंग की। आरोप है कि गोली एक महिला के हाथ को छूकर निकल गई। इससे क्षेत्र में तनाव है। ग्रामीणों और ईसीएल की सुरक्षा टीम के बीच सुबह में कुमारधुबी-ईसीएल मुगमा एरिया के कापासारा आउटसोर्सिंग कोलियरी में भिड़ंत हो गई। लोगों ने सुरक्षा टीम के वाहन का शीशा तोड़ दिया।
इसके बाद वाहन का घेराव कर लिया। तब वाहन में कोलियरी के जीएम बीसी सिंह भी थे। लोगों के विरोध के जवाब में जीएम के बॉडीगार्ड ने हवाई फायरिंग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गोली महिला के हाथ को छूकर निकल गई।
Kapasara कोलियरी का उत्पादन-ट्रांसपोर्टिंग ठप करा दी

इसके बाद ग्रामीण और भी आक्रोशित हो गए। उन्होंने कोलियरी का उत्पादन और ट्रांसपोर्टिंग ठप करा दी। ग्रामीण नारेबाजी करने लगे और धरने पर बैठ गए। गुस्साए लोग जीएम को हटाने की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना पर निरसा, गलफरबाड़ी, कुमारधुबी पुलिस, ईसीएल सुरक्षा टीम और सीआईएसएफ टीम मौके पर पहुंच गयी है। आउटसोर्सिंग पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील हो गयी है।
इसे भी पढ़ें : Jharkhand में कोरोना संक्रमण दर में कमी, रांची में मिले सिर्फ 60 मरीज
ग्रामीणों ने कहा कि कुछ महिलाएं सुबह कोलियरी कोयला चुनने गयी थी। इसी दौरान जीएम पहुंचे। कोयला चुनने से मना किया। विरोध करने पर बॉडीगार्ड से हवाई फायरिंग करा दी। जिसमें एक महिला घायल हो गयी। हमलोग अब कापासारा से तबतक तक नही हटेंगे, जबतक जीएम बीसी सिंह ट्रांसफर न हो जाय।
जीएम ने कहा, मुझ पर जानलेवा हमला हुआ
जीएम सिंह का कहना है कि सुबह हम कापासारा आउटसोर्सिंग चेकिंग के लिए गए थे। उसी दौरान कुछ लोगों ने मुझे घेर गाड़ी पर हमला कर दिया। जानलेवा हमला का प्रयास किया। बचाव में हवाई फायरिंग करनी पड़ी। फायरिंग में किसी को नुकसान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने जो आरोप लगाए हैं, वह गलत है।
इसे भी पढ़ें : SexRacket : फ्लैट में हो रहा था देह व्यापार, युवती समेत…















