Nalanda : यात्रियों से भरी बस में अचानक भयानक आग लग गई। बस में आग उस वक्त लगी जब बस निर्माणाधीन बख्तियारपुर रजौली फोरलेन के चोरसुआ गांव स्थित पुल को पार कर रही थी। आग लगने की वजह से बस के अंदर अफरा-तफ़री मच गई। बस के अंदर बैठे यात्रियों ने घटना के दौरान बस से कूदकर जैसे तैसे अपनी जान बचाई। सूचना पाकर मौक़े पर फ़ायरब्रिगेड की टीम पहुंची। लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। घटना गुरुवार दोपहर नालंदा में हुई।
गोप ट्रांसपोर्ट नाम की यह बस बिहार शरीफ से सवारियों को लेकर नवादा जा रही थी। मौक़े पर पहुंचे पावापुरी ओपी प्रभारी रविंद्र कुमार ने कहा कि जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। समय रहते सभी यात्री सुरक्षित बस से निकल गए थे। चलती बस में आग कैसे लगी है, इसका पता लगाया जा रहा है। घटनास्थल से ड्राइवर और खलासी दोनों फरार हैं।
इसे भी पढ़ें : माफिया अतीक की औलाद असद का एनका’उंटर…
इसे भी पढ़ें : रांची के पूर्व DC के ठिकानों पर ED की रेड, अब तक क्या मिला… देखें
इसे भी पढ़ें : इस स्कूल के स्टूडेंट्स की जान जोखिम में… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : PLFI का एरिया कमांडर राटा धराया, करने आया था यह कांड… देखें
इसे भी पढ़ें : नहीं सुधरे तो होगी कार्रवाई, रांची DTO ने किसे दिया अल्टीमेटम… जानें
इसे भी पढ़ें : खुद म*र गया, पर 4 को जीवनदान दे गया सुशांत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची ट्रिपल म’र्डर केस : ममता और उसके बेटों का का’तिल करीबी…
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…
इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला रोने वाला पति






