spot_img
spot_img

IPL के टॉप-4 में कौन रहेगा कायम : मुंबई इंडियंस या सनराइजर्स हैदराबाद

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : IPL के 13वें सीजन का 56वां मैच मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शारजाह में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई पहले ही प्ले-ऑफ में जगह बना चुकी है। हैदराबाद की नेट रनरेट मुंबई के बाद सबसे अच्छा है। ऐसे में उसे IPL के टॉप-4 में अपनी जगह पक्की करने के लिए हर हाल में इस मैच को जीतना होगा।

2020 का टूर्नामेंट सबसे रोमांचक रहा 

साल 2020 का यह टूर्नामेंट अब खेले गए पिछले 12 सीजन में सबसे ज्यादा रोमांचक रहा। आखिरी लीग मैच के बाद ही यह तय हो पाएगा कि किन चार टीमों ने प्लेऑफ में जगह बनाई है। शाम हैदराबाद की टीम अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद लेकर मैदान में मुंबई के खिलाफ उतरेगी। टीम की हार उसे टूर्नामेंट से बाहर कर देगी और कोलकाता के प्लेऑफ में खेलने का रास्ता साफ हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें : IPL : बेंगलुरु को हराकर हैदराबाद ने मारी छलांग, टॉप 4…

IPL के इस सीजन में  हैदराबाद के लिए आखिरी मौका 

मुंबई के खिलाफ इस मैच में हैदराबाद की टीम को हर हाल में जीत ही चाहिए। इस वक्त उसके 13 मुकाबलों से 6 जीत के बाद 12 अंक हैं और वह एक जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। कोलकाता की टीम के पास भी 14 अंक हैं. अगर वह इस मैच में जीत दर्ज नहीं कर पाई, तो लीग में उसका सफर यहीं समाप्त हो जाएगा और कोलकाता नाइट राइडर्स प्ले-ऑफ में जगह बना लेगी।

दिल्ली ने बेंगलुरु को हराया

मुंबई की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली सबसे टीम बनी जबकि सोमवार 2 नवंबर दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपनी जगह पक्की की। नेट रन रेट से आधार पर हार के बाद भी बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनीं। अब मामला कोलकाता और हैदराबाद के बीच अटका है। यह हैदराबाद के पास मौका है और वह मुंबई को हराकर सीधा चौथी टीम बन सकती है।

इसे भी पढ़ें : गलत Team संयोजन के कारण IPL से बाहर हुई CSK

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...