spot_img

IPL : बेंगलुरु को हराकर हैदराबाद ने मारी छलांग, टॉप 4 में पहुंची

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्क : 13वें इंडियन प्रीमियर लीग- IPL का 52वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इसमें हैदराबाद की टीम ने बेंगलुरु को पांच विकेट से हराया। इस जीत के बाद प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए हैदराबाद की स्थिति काफी मजबूत हो गई है। वह प्वाइंट टेबल पर टॉप 4 में पहुंच गई है। हालांकि बेंगलुरु इस पराजय के बाद भी दूसरे नंबर पर है।

बेंगलुरु की टीम ने 120 रन बनाए

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद ने आरसीबी को 120 रन पर रोका, फिर पांच विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हैदराबाद ने 14 ओवर और एक गेंद में ही मैच जीत लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। 10 रन पर ही टीम ने कप्तान डेविड वॉर्नर (8) के रूप में पहला विकेट गंवा दिया था। इसके बाद ओपनर ऋद्धिमान साहा ने मनीष पांडे के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 रन की पार्टनरशिप करते हुए पारी को संभाला। साहा ने 39 और मनीष ने 26 रन की पारी खेली।

इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा, भरोसे का खून… Tara के इश्क का अंजाम, मारा गया सेना का जवान (VIDEO)

आखिर में ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने 10 बॉल पर 26 रन की नाबाद पारी खेली। बेंगलुरु के लिए युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। उन्होंने ऋद्धिमान और मनीष को पवेलियन भेजा। इनके अलावा वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी और इसुरु उडाना को 1-1 विकेट मिला।

IPL के एक और मैच में गेंदबाजों का कमाल

हैदराबाद अपने गेंदबाजों के दम पर आरसीबी को हराने में कामयाब रहा. लेकिन बल्लेबाजों ने एक बार फिर से निराश किया। हालांकि सनराइजर्स की टीम ने छोटे लक्ष्य को पाकर मुकाबले अपने नाम कर लिया, लेकिन हैदराबाद के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों का नाकाम होना आगे के मैचों के लिए बड़ी परेशानी खड़ा कर सकता है।

वॉर्नर आठ रन बनाकर आउट हुए, साहा ने एक और शानदार पारी खेली और 32 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाया। मनीष पांडे 26, विलियमसन 8, अभिषेक शर्मा 8, जेशन होल्डर 10 गेंदों में तीन छक्के और एक चौके की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद रहे।

इसे भी पढ़ें : Deepak Prakash का बयान बना गले की फांस, दुमका में FIR दर्ज

इसे भी पढ़ें :

दिनदहाड़े BJP नेता की गो’ली मारकर ह’त्या, मचा त’हलका…

Bihar : बिहार के भागलपुर में अपराधियों ने दिनदहाड़े...

झारखंड में बैंक बंद, 30 हजार कर्मचारी हड़ताल पर…

Ranchi : झारखंड समेत देशभर के सार्वजनिक क्षेत्र के...

पुतिन-जिनपिंग समेत कई दिग्गज पहुंचे भारत… देखें वीडियो

Kohramlive : 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में भारत की...

झारखंड में 115 फूड प्रोडक्ट पर FSSAI का बड़ा एक्शन…

Ranchi : झारखंड में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 115...

हाईकोर्ट ने दी डेडलाइन, 6 महीने में JET और 2 महीने में JPSC अध्यक्ष…

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य की उच्च शिक्षा...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: