spot_img

CM योगी सर, मेरी शादी है, आप आएं लेकिन उससे पहले जरूर करवा दें ये काम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : यूपी के संगम नगरी प्रयागराज में अगले वीक दुल्हन बनने जा रही एक बेटी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को भावुक पत्र लिखा है। उसने अपनी शादी में उन्‍हें आने का निमंत्रण भेजा है। इसके साथ ही दहेज में अपने घर के पास लगभग 200 मीटर की खराब सड़क बनाने और आस-पास फैली गंदगी को साफ कराए जाने की मांग की है, ताकि शादी में आने पर खुद मुख्यमंत्री को और उनके मेहमानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े। यह बेटी है नुकुश फातिमा। उसने इस पत्र को सीएम योगी आदित्यनाथ को ट्वीट भी किया है। नुकुश ने ईसीसी से ग्रेजुएशन किया है। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी में परास्नातक की परीक्षा पास की है।

दुल्हन ने सीएम योगी से सड़क बनवाने की अपील की

7 दिसंबर को है नुकुश की शादी

बता दें कि धूमनगंज थाना क्षेत्र के अबू बकरपुर मोहल्ले में रहने वाली नुकुश फातिमा की शादी 7 दिसंबर को है। परिवार में शादी की तैयारियां हो रही हैं। मेन सड़क से घर तक की लगभग 200 मीटर की सड़क जर्जर है। नुकुश के पिता मोहम्मद अता अफजल के मुताबिक योगी सरकार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान चला रही है, लेकिन उनके घर तक की सड़क बेहद खराब है। नुकुश के भाई ने जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और स्थानीय विधायक को कई बार पत्र लिखकर सड़क बनाए जाने की मांग की थी। इसके साथ ही दो बार आईजीआरएस पोर्टल पर भी सड़क बनाए जाने की मांग की। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तब खुद नुकुश फातिमा ने सुबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को अपनी शादी में आने का न्यौता भेजा और गिफ्ट के रूप में मेन रोड से घर तक आने वाली लगभग 200 मीटर सड़क बनाए जाने और रास्ते में फैली गंदगी की सफाई कराए जाने की मांग की है।

परिजनों को उम्मीद, बिटिया को आशीर्वाद देने आएंगे योगी

परिजनों को उम्मीद है कि सीएम योगी निश्चित तौर पर उनके न्यौते को कबूल करेंगे और बिटिया को आशीर्वाद देने जरूर आएंगे। इसके साथ ही सड़क की जो समस्या है, उसे भी दूर करेंगे। इसके लिए अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।

इसे भी पढ़ें :रांची रेल मंडल की कई ट्रेनें कैंसिल, कई के बदले रूट…

इसे भी पढ़ें :UAE ने पासपोर्ट में एक नाम वाले लोगों की एंट्री पर लगाई रोक, निर्देश जारी

इसे भी पढ़ें :हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 29 को रद्द

इसे भी पढ़ें :रेलवे दे रहा रामायण यात्रा का मौका, फ्री में मिलेंगे ये सभी सुविधाएं

इसे भी पढ़ें :फ्री राशन लेने वालों की लगी लॉटरी, ये सामान मिलेगा मुफ्त!

इसे भी पढ़ें :Pearls में फंसे हैं आपके पैसे तो इस दिन खाते में आएंगे रुपये! पढ़ लें ये जरूरी खबर

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...