spot_img
spot_img

जीजा ने साली का होंठ काटा, बमक गई, फिर क्या हुआ, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : अपनी साली का होंठ काटने वाला जीजा अब भारी मुसीबत में है। पुलिस जीजा को ताबड़तोड़ खोज रही है। जीजा भागा-भागा फिर रहा है। साली की हालत खराब हो गई है। खून बहने लगा है। वो हॉस्पिटल में भर्ती है। डाक्टरों ने कहा है कि घबराने की कोई बात नहीं है। जख्म भरने में थोड़ा समय लग सकता है। जीजा के इस करतूत से दुखी और आहत साली थाना की शरण में चली गई है। फरार हो गये जीजा का नाम वीरेंद्र पासवान है। वो पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के चटी नदी पार का रहनेवाला है। पलामू के चैनपुर थाना की पुलिस फरार जीजा की खोज में उसके कई संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। खबर लिखे जाने तक जीजा पुलिस के हाथ नहीं लगा था। वहीं जिस किसी ने इस घटना के बारे में जाना-सुना, वो जीजा को खूब कोस रहा है। जीजा ने साली की बहन यानी अपनी पत्नी की भी पिटाई कर दी थी।

घटना को लेकर हमारे प्रतिनिधि ने बताया कि बीते 19 नवम्बर को वीरेंद्र पासवान अपना ससुराल आया था। नाबालिग साली अपनी दीदी के साथ सोई हुई थी। किसी बात को लेकर पति-पत्नी में लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया। बात बढ़ गई। वीरेंद्र पत्नी की पिटाई करने लगा। तभी साली बचाने सामने आई। साली को भी पीटने लगा। गला दबाने की भी कोशिश की गई। साली अपने जीजा को धर उसे एक किनारे हटाने में ताकत लगाने लगी। इस क्रम में जीजा ने अपनी साली का होंठ दांत से काट लिया। साली दर्द से छटपटाने लगी। उसके होंठ से खून बहने लगा। शोर-शराबा सुन लोग जुटने लगे। लोगों को जुटता देख जीजा धीरे से किनारे से खिसक भागा। नाबालिग साली ने थाने में रपट दर्ज कराई है।

इसे भी पढ़ें : इस मंत्री के पीए के बेटे की फंदे से लटकी मिली डेड बॉडी

इसे भी पढ़ें : Ayushi Murder Case : झूठी आन में इकलौती बिटिया को किया खामोश… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : Palamu News : नौकरी दिलाने के खेल में हो गया किडनैप, चौंका गई पुलिस… देखें

इसे भी पढ़ें : कमलदेव गिरी को बम से उड़ाने वाला धराया, क्या बोले SP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : चालान काटना पड़ा महंगा, बीच रोड पर पुलिस का हुआ यह हाल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में तीन नक्सली ढ़ेर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...