spot_img
spot_img
spot_img

Palamu News : नौकरी दिलाने के खेल में हो गया किडनैप, चौंका गई पुलिस… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : वन विभाग में नौकरी लगा देने का झांसा देकर लाखों की ठगी का खुलासा तब हुआ जब विमलेश कुमार दुबे का किडनैप कर लिया गया। विमलेश के दोस्त बृजेश कुमार दूबे ने पलामू पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा को किडनैपिंग केस के बारे में बताया। उन्हें बताया गया कि बतौर फिरौती 25 लाख रुपये मांगी जा रही है। पलामू पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। टेक्निकल सेल की मदद ली गई। जांच से खुलासा हुआ कि अपहृत विमलेश कुमार दुबे को सासाराम में एक होटल में छुपा कर रखा गया है। पुलिस कप्तान ने एक स्पेशल टीम बनाई। गठित टीम ने सासाराम के बुद्धा होटल में छापा मार विमलेश को सही-सलामत मुक्त करा लिया। वहीं इस कांड में शामिल पांच लोगों को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया। पकड़े गये सभी लोग बिहार के रोहतास के रहने वाले अमित कुमार, राकेश, दीपक कुमार, संदीप कुमार और गगन कुमार रहनेवाले हैं। गगन कुमार गया के खिजरसराय का रहनेवाला है। जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि किडनैप विमलेश खुद एक बड़ा ठग है। उसकी गतिविधियों के बारे में गढ़वा पुलिस जानकारी जुटा रही है।

पकड़े गये लोगों और मुक्त कराये गये विमलेश से पूछताछ के बाद चौंकाने वाले मामले सामने आये हैं। जांच से खुलासा हुआ है कि किडनैपिंग में शामिल लड़के ठगी का शिकार हुये हैं। जांच में जो बातें उभरकर सामने आई है, उसके अनुसार पटना के रहने वाले शैलेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने नौकरी देने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली है। सभी को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया था। नौकरी की चाहत में पैसे देने वालों को ट्रेनिंग के लिए गढ़वा भेजा गया था। गुड्डू सिंह ने इन सभी को विमलेश कुमार दुबे के पास भेजा था। ट्रेनिंग में गये युवकों को एहसास हुआ कि वे छले गये हैं। इसके बाद युवकों ने गुड्डू सिंह से संपर्क किया। गुड्डू का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद ही गढ़वा के विमलेश कुमार दुबे के अपहरण कर लेने की साजिश रची गई। पलामू के शाहपुर चौक से विमलेश कुमार दुबे का अपहरण कर लिया गया। उसके परिजनों से बतौर फिरौती 25 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। अपहर्त्ताओं के चंगुल से मुक्त कराये गये विमलेश गढ़वा के कांडी थाना क्षेत्र के गाड़ाखुर्द गांव का रहनेवाला है।

इसे भी पढ़ें : कमलदेव गिरी को बम से उड़ाने वाला धराया, क्या बोले SP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : चालान काटना पड़ा महंगा, बीच रोड पर पुलिस का हुआ यह हाल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में तीन नक्सली ढ़ेर

इसे भी पढ़ें :  बाघमारा पूरा गरम… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : बिजली बिल बकाया है, यह फोन आते ही हो जाये अलर्ट… देखें क्यों

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...