spot_img

छठ महिमा की छटा वॉशिंगटन तक… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Washington (V. Kumar)/Ranchi : नेम-निष्ठा और आस्था का महापर्व छठ उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ आज यानी सोमवार को संपन्न हो गया। चार दिनों तक चलनेवाले इस महापर्व को लेकर झारखंड सहित पूरे देश के छठ घाटों में भीड़-भाड़ देखी गई। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग घाटों में बज रहे छठ गीत रोम-रोम में पवित्रता का अहसास करा गये। पानी में खड़ी व्रतियों के हाथों में फल-फूल, ठेकुआ, नारियल, नींबू आदि से भरे-पूरे सूप देखते ही बन रहे थे। राजधानी रांची के चडरी तालाब का नजारा बड़ा मन को मोहने वाला था। खास बात यह रही की घाट पर भव्य गंगा आरती का इंतजाम किया गया था। झारखंड के युवा सीएम हेमंत सोरेन भी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ छठ घाट पर पहुंचे। भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर राज्यवासियों की खुशहाली की कामना की।

वहीं, भारत से सात समुंदर पार यूएसए के वासिंगटन में भी छठ पूजा बड़े धूमधाम और नेम निष्ठा के साथ मनाया गया। तालाब के किनारे पूरे विधि विधान के साथ व्रतियों ने पूजा की। तालाब के किनारे प्रसाद लेने के लिए लोगों की भीड़ भी देखी गई। जैसे ही पूर्व दिशा में उदीयमान सूर्य की लालिमा नजर आयी, श्रद्धालुओं ने अर्घ्य देना शुरू किया। इसके बाद व्रतियों ने पानी से बाहर निकल कर हवन किया। वहां मौजूद हर एक शख्स को प्रसाद दिया गया। प्रसाद पाने के लिए मानो लोगो में होड़ लग गयी थी। छठ घाटों से लौटने के बाद व्रतियों ने विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना कर अपने और परिवार की खुशहाली की कामना की। वहीं, कई व्रतियों ने अपने घर के आंगन, बगीचा या छत पर हौदा बना कर पूजा की।

इसे भी पढ़ें : प्रेमी संग निकली हिस्सी घर वापस नहीं लौटी

इसे भी पढ़ें :“Octopus-20” में मिले ऐसे-ऐसे हथियार, पुलिस भी दंग

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग-बड़कागांव मेन रोड पर उतर आये सैकड़ों लोग… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :मां ने लगाई फटकार तो नाबालिग बेटी ने उठाया खौफनाक कदम…देखें

इसे भी पढ़ें :मां ने लगाई फटकार तो नाबालिग बेटी ने उठाया खौफनाक कदम…देखें

इसे भी पढ़ें :बचे खाने के चक्कर में बाप-बेटा बन गया खूनी… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :छुट्टी में आये कर्नल को राजधानी में जान से मारने की कोशिश… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :एक साथ बर्बाद हो गये सात परिवार… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :हार्दिक बने टीम इंडिया के कप्तान, न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे रोहित और विराट

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...